काले गेहूँ की खेती ने बदली किसान की किस्मत 5 हेक्टेयर के खेत से 13 लाख रूपये की शुद्ध आय

शाजापुर, 21 अगस्त 2020/ अधिकतर किसान परम्परागत खेती पर ज्यादा विश्वास करते हैं, किन्तु शाजापुर जिले के शुजालपुर विकासखण्ड के ग्राम खेड़ी मण्डलखा निवासी श्री शरद भण्डावद हमेशा कुछ नया करने की सोच के साथ खेती करते हैं। श्री भण्डावद ने ऐसी मिसाल कायम की कि अब हर किसान उनसे उन्नत खेती की प्रेरणा ले रहे हैं। श्री भण्डावद ने परम्परागत खेती से हटकर 5 हेक्टेयर क्षेत्र में काले गेहूँ बोया और 325 क्विंटल गेहूँ का उत्पादन पाया इससे उसने लगभग 13 लाख रूपये की शुद्ध आय अर्जित की।

श्री भण्डावद बताते हैं ‍कि उन्होंने विगत दिनों इन्दौर में जौ एवं गेहूँ विषय पर संपन्न्‍ हुए प्रशिक्षण में भाग लिया था। इसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक उपस्थित थे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मोनिका गर्ग से चर्चा कर उन्होंने उनकी प्रेरणा से नाबी-1 काला गेहूँ लगाने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने पंजाब के नाबी से 5 हेक्टेयर रकबे के लिए 10 हजार रूपये प्रति क्विंटल की दर से बीज मंगवाया। श्री भण्डावद ने 5 हेक्टेयर क्षेत्र में इस बीज की बुआई की, जिससे उसे 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से कुल 325 क्विंटल गेहूँ का उत्पादन प्राप्त हुआ। गेहूँ की ग्रेडिंग के पश्चात उच्च गुणवत्ता का 300 क्विंटल गेहूँ 5000 रूपये प्रति क्विंटल की दर से विक्रय कर दिया। इससे उन्हें कुल 15 लाख रूपये प्राप्त हुए, जिसमें से लागत एवं मजदूरी कुल 2 लाख रूपये घटाने के पश्चात 13 लाख रूपये की शुद्ध आमदनी हुई।

काले गेहूँ की पौष्टिकता

काला गेहूँ, साधारण गेहूं की तुलना में 4 गुना ज्यादा गुणवत्ता वाला है। इसकी खास बात है कि यह गेहूं पौष्टिक होने के साथ-साथ इसमें कई औषधीय गुणों की मात्रा पाई जाती है, जो कि कैंसर, ब्लड प्रेशर, मोटापा, शुगर समेत कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। इस गेहूँ में जिंक एवं आयरन, एन्थ्रो ऑक्सीजन की मात्रा साधारण गेहूँ से 15 से 20 गुना अधिक होती है। यह शरीर में उपस्थित विषेले तत्वों को बाहर करता है। शुगर की मात्रा कम होने से यह शुगर के रोगियों के लिए लाभदायक है।

श्री भण्डावद उनकी सफलता का श्रेय कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को देते हैं। इनसे प्राप्त तकनीकि मार्गदर्शन के आधार पर ही यह सफलता हासिल हुई है। वे बताते हैं कि आत्मा के तहत समय-समय पर होने वाली सभी गतिविधियों में भाग लेते हैं और तकनीकि जानकारी प्राप्त करते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |