5 लाख रुपए तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निःशुल्क लागू करें,प्रीमियम राशि बढ़ाए जाने और जीएसटी का भी विरोध किया,मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन

शाजापुर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के निर्देश अनुसार प्रदेश सरकार की पत्रकार बीमा योजना से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर संघ की शाजापुर जिला ईकाई ने मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुश्री मनीषा वास्कले को सौंपा। ज्ञापन में 5 लाख रुपए तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निःशुल्क लागू करने की मांग भी की गई।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहचान मीडिया फ्रेंड के रूप में है। हमारे संगठन की मांग पर मध्यप्रदेश की तत्कालीन सरकार ने पत्रकारों के हित में आज से एक दशक पूर्व पत्रकार कल्याण बीमा के रूप में योजना लागू की थी। इस योजना से पत्रकार साथियों को अपना या अपने आश्रितों के किसी भी सदस्य के इलाज कराने में चिकित्सकीय सुविधाए प्रीमियम राशि जमा करने के उपरांत मिल जाती थीं।
ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने पत्रकार कल्याण बीमा कराने का जो विज्ञापन जारी किया है, उसमें इस बार फिर अधिमान्यता और गैर अधिमान्य पत्रकारों के सभी आयु वर्ग के 2 लाख और 5 लाख रुपए के बीमा की प्रीमियम राशि काफी बढ़ा दी है तथा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगा दिया है। हमारे कई साथी ऐसे हैं जिनको उनके संस्थान के प्रबंधकों की ओर से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिलता है। वे इतनी ज्यादा प्रीमियम राशि जमा नहीं कर सकते हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि मध्यप्रदेश सरकार श्रमजीवी पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा योजना वर्ष 2025-26 के लिए बढ़ाई गई प्रीमियम राशि को कम करे और उस पर लगे जीएसटी को सहानुभूतिपूर्वक शून्य करें। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में पांच लाख रुपए तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निःशुल्क लागू किए जाने की घोषणा करे। पत्रकार स्वास्थ्य बीमा राशि शून्य करने की मांग का 3 दिवस में निराकरण किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्यप्रदेश सरकार की बीमा योजना को अस्वीकार करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि आवेदन करने की तिथि 22 से 30 सितंबर तक बढ़ाने का कष्ट करें, ताकि आपके समूचे निर्णय के बाद संगठन निर्णय ले सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित, जिला महासचिव उमेश टेलर, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कलजोरिया, जिला उपाध्यक्ष आदित्य शर्मा, राजेंद्र राठौर, जिला सचिव इमरान अंसारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह कुशवाह, सलीम खान, शेख अजहरुद्दीन, महेंद्र आचार्य, शाजापुर ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत आर्य, महासचिव मोहित भावसार, उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, सचिव संजय सक्सेना, किशोर सिंह राजपूत, ग़य्यूर खान, भरत चतुर्वेदी, आकाश पांचाल, कार्यकारिणी अफसार खान, मोहसिन मिर्जा, किशोर सोनी, दिलीप नागर, दीपक त्रिवेदी, अनीस खान, इमरान राजा, महेंद्र सौराष्ट्रीय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |