शाजापुर। परंपरागत रूप से निकलने वाला मिलादुन्नबी का जुलूस इस साल भी शेख हनीफ( हन्नु भाई) की सदारत में निकाला जाएगा। आगामी 5 सितंबर को सुबह 8 बजे शाही जामा मस्जिद में कुरानखानी का आयोजन होगा। सुबह 9 बजे हजरत पैगम्बर साहब की याद में बड़ी संख्या में समाजजनों द्वारा जुलूस जामा मस्जिद से निकाला जाएगा, जो मीरकला, बड़ा चौक, नई सड़क, बस स्टैंड, मगरिया, सोमवारिया, छोटा चौक, किला रोड, कसाईबाड़ा होकर शाही जामा मस्जिद पुनः पहुचेगा जहां सलाम होगा। 5 सितम्बर को रात 9 बजे से एक बजे तक धार्मिक तकरीर होगी। 6 सितम्बर को रात्रि 9 बजे से एक बजे तक तकरीर का आयोजन होगा। वहीं 7 सितंबर को रात 9 बजे से 1 बजे तक नातिया मुशायरा का आयोजन किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :