स्थानांतरण पर पूर्व जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर को बिदाई

शाजापुर, 21 अगस्त 2025/ शाजापुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में पदस्थ रहे श्री संतोष टैगोर के स्थानांतरण के उपरांत उन्हें गत दिवस सम्मानपूर्वक बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, सुश्री नेहा गंगारे एवं श्री आलोक वर्मा, जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचएल वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ मो. बड़ोदिया श्री अमृतराज सिसोदिया एवं कालापीपल श्री डीआरएस राणा सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के अधिकारी, इंजीनियर्स एवं शासकीय सेवकगण उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने संबोधित करते हुए श्री टैगोर को शुभकामनाएं दी। श्री टैगोर ने संबोधित करते हुए कहा कि शाजापुर जिले में उन्हें कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों के साथ काम करने का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ है। कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कार्य करने से उन्हें सीखने को मिला है।

समारोह के समापन पर जनपद पंचायत सीईओ मो. बड़ोदिया श्री सिसोदिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कलेक्टर श्री हलदर ने किया। समारोह की शुरूआत में सभी अधिकारियों द्वारा श्री टैगोर का पुष्पहार से सम्मान किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |