राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा यात्रा निकालें Shajapur- कलेक्टर सुश्री बाफना ने विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कहा

शाजापुर

“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता:स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान एवं 15 अगस्‍त 2025 स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा/रैली, अमृत सरोवर व डगपोण्ड पर झण्डा लगाने, सेल्फी पाईंट बनाकर सेल्फी अपलोड करने सहित अन्य गतिविधियां आयोजित करें। साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान भी संचालित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, मानव श्रृंखलाएं, साइकल रैली, बाइक रैली, , रंगोली, सेना एवं पुलिस जवानों के लिए पत्र लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अधिकारियों को 15 अगस्‍त 2025 स्वतंत्रता दिवस की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला मुख्यालय पर 14 अगस्त 2025 को प्रात: 9.00 बजे निकाली जाने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा क्रम निर्धारित कर तिरंगा यात्रा में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि शासकीय एवं अशासकीय सेवक, खिलाड़ी, विद्यार्थी, समाजसेवी, व्यापारी सहित विद्यार्थी आदि शामिल करें। उक्त तिरंगा यात्रा स्टेडियम प्रांगण से प्रारंभ होकर ट्रॉफिक चौराहा, नई सड़क, आजाद चौक, सोमवारिया, टेंशन चौराहा होते हुए बस स्टेण्ड पर समाप्त होगी। इस दौरान कलेक्टर ने स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने, शपथ दिलाने सहित अन्य निर्देश भी दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त हुई शिकायतों के निराकरण की समीक्षा में शिकायतों को संतुष्टि के साथ निराकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को ईकेवायसी में प्रगति लाने, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण/शहरी के आवासों के निर्माण कार्य में प्रगति लाने, सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को चौराहों पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम के बैनर लगाने, जिला पंचायत सीईओ को “एक बगिया माँ” के नाम प्रगति लाने, निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों को पूर्ण करने, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को अनमोल पोर्टल पर डाटा दर्ज करने, परिवहन विभाग के अधिकारी को नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई करने, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी को शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधियों को जारी कैलेण्डर अनुसार संचालित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को जलजीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी को क्रिस योजना अंतर्गत वसूली बढ़ाने एवं पुश विभाग के अधिकारी को पशुपालन एंव डेयरी विभाग के केसीसी ऋण में प्रगति लाने के निर्देश भी दिये।

इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजु मरावी द्वारा मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के निर्देश अनुसार जिला आपूर्ति विभाग के वर्ष 2047 को लेकर पद संरचना एवं उनके आकार एवं कार्यों के अनुपात में पदों के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, सुश्री नेहा गंगारे, श्री आलोक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

#HarGharTiranga #hargharswachhta #MadhyaPradesh #shajapur #TL

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |