मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहत राशि का हितग्राहियों के खातों में अंतरण किया, शाजापुर जिले के 08 हितग्राही भी शामिल

शाजापुर।।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि और बाढ़ से हुई विभिन्न क्षतियों जैसे जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति एवं अन्य क्षति के लिये प्रभावितों को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिंगल क्लिक द्वारा राहत राशि का वितरण किया। उन्होंने प्रदेश के अनेक जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी की।

शाजापुर जिले के एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेसिंग से इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर शाजापुर जिले से अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री आलोक वर्मा, होमगार्ड कमाण्डेन्ट श्री विक्रमसिंह सहित हितग्राही शामिल हुए।

इस दौरान शाजापुर जिले के 08 हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। जिसमें ग्राम अभयपुर के राकेश विश्वर्मा पिता कालूराम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर श्री कालूराम पिता गंगाराम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी प्रकार ग्राम सिरोलिया निवासी बालचन्द्र पिता रामप्रसाद की कुएं में डूबने से मृत्यु होने पर श्री रामप्रसाद पिता भेरूसिंह को 4 लाख रूपये, आलू की फसल जल कर क्षति होने से ग्राम रूलकी के सचिन पिता कन्हैयालाल को 13 हजार रूपये, आग लगने से भैंस की मृत्यु होने पर ग्राम देंदला की सुनीता बाई पति तेजसिंह को 37500 रूपये, विद्युत तार से करंट लगने से गेहूं की फसल को क्षति होने पर ग्राम बर्डिया गुर्जर के राजेश पिता रामसिंह को 19200 रूपये, बिजली शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल क्षति होने पर तिलावद गोविन्द के हरिनारायण पिता पूरणमल को 12800 रूपये, अग्नि दुर्घटना से फसल क्षति होने पर ग्राम मक्सी की प्रेमबाई बेवा सिताबसिंह को 5000 रूपये तथा मकान की दीवार अतिवृष्टि से क्षति होने पर ग्राम सेतखेड़ी के नगजीराम पिता उमरावसिंह को 2000 रूपये की राहत राशि प्रदान की।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

#CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur #शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |