मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान ऑनलाइन की समीक्षा की,शाजापुर जिले के कृषक से भी की चर्चा
—
➡️ कृषक श्री प्रेमसिंह जादोन को मिली फसल बीमा की राशि
➡️ अलीसरीया के 481 कृषकों को 64 लाख रूपये से अधिक का बीमा दावा भुगतान मिला
शाजापुर।।
मुख्यमंत्री डॉ. Dr Mohan Yadav द्वारा आज समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समाधान ऑनलाइन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कृषक श्री प्रेमसिंह जादोन की शिकायत के समाधान के बारे में उनसे चर्चा की। शिकायतकर्ता कृषक श्री प्रेमसिंह जादोन ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से उनकी शिकायत का निराकरण हो गया है। साथ ही पूरे अलीसरीया हल्का नम्बर 43 के 481 कृषकों को भी लाभ प्राप्त हुआ है। इसके लिए कृषक श्री प्रेमसिंह जादौन प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग को धन्यवाद दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी बीमा कंपनियो को निर्देश दिए हैं कि किसानों को बीमा राशि का भुगतान समय पर करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा ग्राम अलीसरीया एवं लसुडियाघाघ की शिकायत में जिला स्तर से विभिन्न माध्यमों से वरिष्ठ कार्यालय से पत्राचार किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय बीमा कम्पनी भोपाल द्वारा आज 30 जुलाई 2025 को ग्राम अलीसरीया हल्का नम्बर 43 के 481 कृषकों को 64.18 लाख रूपये का फसल बीमा दावा भुगतान किया गया। साथ ही लसुडियाघाघ के 657 कृषकों को 87 लाख रुपए शीघ्र ही फसल बीमा भुगतान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता श्री प्रेमसिंह जादोन द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत 3 जनवरी 2025 को की गई थी कि ग्राम अलीसारीया हल्का नम्बर 43 प्राथमिक सहकारी संस्था मर्या. रोलाखेड़ी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा अरनियाकलां से खरीफ 2021 फसल सोयाबीन, रकबा 4.575 हेक्टयर का बीमा 05 अगस्त 2021 को करवाया गया था।
———
शिकायतो के निराकरण में शाजापुर जिला प्रदेश में प्रथम
———
सीएम हेल्पलाइन में माह जून 2025 में प्राप्त शिकायतो के निराकरण में शाजापुर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर सुश्री बाफना को बधाई दी।
इस अवसर पर एनआईसी कक्ष शाजापुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh @followers #CMMadhyaPradesh #CMHelpline #GoodGovernance #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MadhyaPradesh