पुल के ऊपर से गुजर रही थी ट्रेन, नीचे खिसकी जमीन और नदी में बह गया नींव का हिस्सा

हिमाचल प्रदेश-पंजाब सीमा पर इंदौरा कस्बे में चक्की नदी पर बने रेलवे पुल की नींव का एक बड़ा हिस्सा ढहा और पानी में बह गया. चक्की नदी में आई बाढ़ की वजह से ऐसा हुआ. जब रेलवे पुल की नींव का हिस्सा ढहा, तब पुल के ऊपर से ट्रेन जा रही थी. अगर पुल गिरता तो काफी नुकसान होता क्योंकि जो ट्रेन पुल के ऊपर से जा रही थी वो यत्रियों से भरी हुई थी.

यात्रियों को कुछ नहीं पता था कि नदी में क्या हलचल हो रही है. फिलहाल पुल से ट्रेनों का आवागमन जारी है. यहां से दिनभर में 90 ट्रेनें गुजरती हैं, जिनका आवागमन कभी भी बंद हो सकता है. क्योंकि रेलवे पुल की नींव का हिस्सा ढहा है. ऐसे में पुल पर से ट्रेनों के गुजरने से खतरा हो सकता है. पुल पर से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के लिए ट्रेनें आती जाती हैं.

वीडियो आया सामने

अगर पुल की मरम्मत नहीं करवाई गई तो इन तीनों राज्यों का रेल नेटवर्क बंद हो सकता है. चक्की नदी पर बने रेलवे पुल की नींव का हिस्सा पानी में ढहने का एक वीडियो भी सामने आया है. इंदौरा के एसडीएम सुरिंदर ठाकुर ने बताया कि यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. यहां बहुत बरसात हुई है, जिससे नदी में ज्यादा पानी हो गया. इस पानी की वजह से पुल के एक तरफ सीढ़ियां टूटकर पानी में गिर गईं. सिविल एन्क्लेव रोड को भी नुकसान हआ है. फिलहाल ये सड़क आम जनता के लिए बंद कर दी गई है.

इंदौरा के विधायक ने क्या कहा?

इंदौरा के एसडीएम ने बताया कि मिलिट्री अस्पताल से बात की जारी है, ताकि आस पास के तीन-चार गांवों के लगभग 150 स्कूली बच्चों को इस सड़क से जाने की अनुमति मिल सके. वहीं इंदौरा के विधायक मालेंदर राजन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चक्की नदी में बाढ़ जैसी स्थिति ने रेलवे पुल की नींव को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है. सिविल एन्क्लेव रोड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी बह गया है.

उन्होंने कहा कि निश्चित रुप से इसके कई कारण हैं. अवैध खनन भी एक कारण हैं. हम मानसून के दौरान बार-बार नुकसान देख रहे हैं. हम इस मामले को लगातार सरकार के सामने उठा रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |