शाजापुर
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आज होमगार्ड लाइन जिला शाजापुर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर 100 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला सेनानी श्री विक्रम सिंह के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर नम्रता सरावत, सहायक उपनिरीक्षक श्री मुकेश जामोद, श्री सुमित मुजाल्दे, सैनिक श्री नासिर अली, श्री रजत, श्री रोहित, श्री चक्रधर लखन आदि की सक्रिय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सभी स्टाफ को अधिकाधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराना भी था।
——
नशामुक्ति अभियान
—–
मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं जवानों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही अपने आस-पास परिवार एवं अन्यजनो को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है।




Home Department of Madhya Pradesh
#plantation #environment #environmentalprotection #MadhyaPradesh #shajapur