कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मनाई राजीव जी की जयंती

शाजापुर। भारत को महान हो संबल राष्टÑ बनाने की कामना राजीव गांधी के प्रत्येक भाषणों संदेश में मिलते हैं। उनका हर प्रयास भारत को एक उन्नतशील राष्टÑ बनाने और शक्तिशाली स्वरूप देने का रहा है। इसके लिए उन्होंने भरसक प्रयास किया। आज हर भारतीय जिस आधुनिकता का लाभ उठा रहा है उसे देश में लाने का श्रेय राजीव जी को जाता है। जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया और देश का युवा हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहा है।
यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने लालघाटी स्थित अपने निवास पर आयोजित देश पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजीव जी ने भारत में सर्वप्रथम राम राज्य की नींव रखी और देशवासियों के विकास के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज देश विकास के मामले में रफ्तार पकड़ रहा है जिसकी शुरुआत ही राजीव जी ने की थी जिनका सपना आज साकार होने जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि उन्हीं की कोशिशों से वर्ष 1985 में दूरदर्शन में रामानंद सागर के रामायण का प्रचार शुरू किया था और 1986 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को मना कर राम जन्मभूमि स्थल के ताले खुलवाकर उन्होंने देशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया था। राजीव जी ने उस समय कहा था कि भगवान श्री राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा और कम्प्यूटर क्रांति को गांव-गांव तक पहुंचाया था। आज देश का हर नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाकर विकास की ओर अग्रसर है। हमें भी चाहिए कि हम भी राजीव जी के बताए मार्ग पर चलें और उनके अधूरे सपनों को पूरा कर देश के विकास में सहभागी बनेंगे। हमारी ओर से राजीव जी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र व्यास, रामू सर्राफ, पार्षद राजेश पारछे, विनीत वाजपेयी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महेश बराड़े, सोहेल खान, मांगीलाल नायक, जितेंद्रसिंह सोनगरा, मो. साजिद भाई, संतोष मेवाडा, पार्षद प्रतिनिधि रामजी, प्रदीप पाठक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा ने दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |