शाजापुर।। जानकारी देते हुए जैन समाज के प्रमुख लोकेंद्र जैन बंटी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवन श्री नवरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब के शिष्य रत्न परम पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवन श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब आदि संत श्री के द्वारा आज दिनांक 28 मई2025 को राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जैन मनीषी डॉक्टर सागर मल जी जैन सा के द्वारा स्थापित प्राच्यविद्यापीठ शोध संस्थान में स्थित राज गंगा ग्रंथागार एवं डॉक्टर जैन साहब के द्वारा रचित विपुल साहित्य का अवलोकन किया गया। इस अवसर श्री नरेंद्र जी जैन, श्री लोकेश जी जैन बंटी भैया, श्री दिनेश जी जैन दुपाड़ा वाला, श्री विमल जी जैन साहब, श्री रवि जी बाफना। , श्री राजकुमार जी तातेड साहब श्री आशुतोष जी चोपड़ा साहब श्री प्रवीण जी शर्मा साहब, डॉ राजेंद्रकुमार तथा अन्य श्रद्धालु गण उपस्थित थे। अवलोकन के पश्चात पूज्य गुरुदेव ने जैन साहित्य में डॉ सागरमल जी जैन साहब के असाधारण योगदान की अनुमोदना करते हुए उनके कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा कीऔर उपस्थित श्रावक गण को मंगल पाठ श्रवण करा कर आशीर्वाद प्रदान किया।







