मक्सी।।
उपडी निवासी मंडी कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष समाजसेवी श्री मदन सिंह पोसवाल का हृदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया ।आपके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर सी दौड़ पड़ी और देखते ही देखते हजारों उनके इष्ट मित्र और रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ग्राम उपड़ी पहुंच गए। आप नेक ईमानदार कर्मठ और समाजसेवी के रूप में सेवा देने वाले कर्तव्य परायण और धर्म परायण व्यक्तित्व के धनी थे।
आपको श्रद्धांजलि देते हुए सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह मकवाना ने कहा की मदन भैया की डिक्शनरी में किसी भी काम के लिए न शब्द नहीं था वे हमेशा समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। ग्राम पंचायत पांदा के सरपंच राजेश धाकड़ ने मदन भैया को याद करते हुए कहा कि वे कर्मचारी रहते हुए भी पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ की समस्याओं को हल करने का माद्दा रखते थे और बड़े ही कुशलता पूर्वक उनका समाधान करते थे। ग्राम पंचायत पलसावद सोन के सरपंच बने सिंह चौहान ने मदन भैया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की मंडी में रहते हुए उन्होंने समाज सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया और वह हमेशा जो भी उनके पास गया उसकी मदद के लिए खुश होकर तत्पर रहते थे। खरेली के पूर्व सरपंच सुजान सिंह राठौर ने कहा की हम जब भी मंडी जाते थे तो हमें ऐसा लगता था कि हमारे परिवार का सदस्य मंडी में है तो हमें किसी बात की कोई चिंता नहीं होती थी। मक्सी से लल्लन सिंह सेंगर ने भी मदन भैया को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को सांत्वना दिया। गिरला खेड़ी से हरीसिंह पटेल ने कहा कि मदन भैया का ना होना यह हमारे इस गांव की ही नहीं पूरे क्षेत्र की ओर समाज की बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। ग्राम उपडी के शिक्षक भूरेलाल प्रजापति ने दादा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व के बारे में कुछ बोलना सूरज को दीपक दिखाने जैसा होगा हम सब ने उनकी उंगली पकड़कर चलना सीखा है और उनके मार्गदर्शन से ही हम सब लोगों के जीवन की राह प्रशस्त हुई है। बरदु के हिम्मत सिंह ठाकुर एवं शंकर पटेल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की मदन भैया को मंडी कर्मचारी संघ के समस्त सदस्यों ने पहुंचकर अपने इष्ट मित्र पर पुष्प वर्षा कर और हार मालाओं से उनको श्रद्धांजलि देकर उनके अंतिम दर्शन किए और साथ ही उनके बेटों से मिलकर कृषि उपज मंडी समिति की तरफ से श्रद्धांजलि स्वरुप चेक प्रदान कर उन्हें ढांढस बंधाया श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस नेता मेहरबान पटेल बिजेंद्र सिंह पटेल राहुल मकवाना रतनसिंह सरपंच मोहन सिंह सरपंच भंवर सिंह पटवारी राधेश्याम वकील नाथु सिंह चौहान कुशाल सिंह देवेंद्र सिंह शिवपाल सिंह पवन क्लोडिया डा भगवान गुर्जर डा अरविंद गुर्जर हरीश भावसार नरेंद्र पाटीदार सरपंच डा प्रवीण पाटीदार नीलेश मंडलोई कान्हा मंडलोई राहुल मंडलोई मायाराम गुर्जर पप्पू गुर्जर बलदेव सिंह सरपंच बाबूलाल गुर्जर डा सुरेंद्र भड़ाना कमल भड़ाना मुकेश भड़ाना रामेंद्र पटेल उदय सिंह पटेल खेड़ा टिल्लू सेठ महेश जागीरदार आनंद सिंह बापू, नरेंद्र पाटीदार सरपंच सिरोलिया, कमल भडाना मक्सी, शहज़ाद khan पत्रकार सुभाष सोनी लखन फौजी जय सिंह सेंधव नारायण सिंह चौधरी सुरेंद्र सिंह सेंधव गजराजसिंह जीरवाय श्याम सिंह डा मनोज परासर प्रेम सिंह उदाना
रमेश चंद्र सेकेट्री डा चरन गुर्जर रायसिंह सरपंच बलराम सरपंच रामचंद्र भड़ाना इंदर सिंह मेहरबान सिंह पटेल विक्रम सिंह नाथु सिंह कल्लू जियाजी लक्ष्मण सिंह हेमराज गोरवा बाबूलाल बद्रीलाल सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

