कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को सम्मान पूर्वक बिदाई देते हुए पीपीओ प्रदान किए —– ➡️ माह अप्रैल 2025 में 19 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ का वितरण

शाजापुर
माह अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त हुए 19 शासकीय सेवकों में से उपस्थित 12 को आज समारोहपूर्वक पीपीओ वितरित किये गये। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने उन्हें भुगतान किए जाने वाले सभी क्लेम की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उन्होंने सभी को बिना चिंता के खुश एवं स्वस्थ्य रहने के लिए कहा। साथ ही सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के क्लेम का सेवानिवृति के एक सप्ताह के भीतर भुगतान करे, ताकि पेंशनरों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को शुभकामनाएं भी दी।

सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में आज श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा, श्री रामरूपसिंह परमार, श्री ओमप्रकाश मालवीय, श्री बाबुलाल परमार, श्री नारायण दास बैरागी, श्री मोहन लाल मालवीय, श्री कृष्णकांत जोशी, ओमवती शर्मा, श्री नन्दा मकवाना, आशा शर्मा, सरस्वती वर्मा, श्री मोहनप्रसाद त्रिवेदी एवं श्री श्याम तोमर को शॉल-श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित कर पीपीओ भेंट किये गये।

इस अवसर पर जिला पेंशन अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, सहायक पेंशन अधिकारी श्री भारत भूषण श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।


CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#PPO
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#Shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |