सभी राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र में जाकर ज्यादा से ज्यादा सीमांकन कराएं – कलेक्टर सुश्री बाफना —- विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

शाजापुर

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर ज्यादा से ज्यादा सीमांकन का कार्य कराएं। उन्होंने निर्देश दिये कि गांवों में जायें और सीमांकन के आवेदन प्राप्त करें तथा सभी सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण आगामी वर्षाकाल के पूर्व करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए सभी जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय के लक्ष्यों को पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को वृक्षारोपण की तैयारियां करने व वृक्षारोपण के लिए स्थान चिन्हांकित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जल निगम के अधिकारी को वर्षाकाल के पूर्व कार्य पूर्ण करने एवं पाईपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के रीस्टोरेशन का कार्य तत्काल करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी शासकीय विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू करने के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अब फाईलें ऑनलाइन स्वीकार की जायेगी। कोई भी फाईल मैनुअल नहीं ली जायेगी। कलेक्टर ने समग्र का आधार के साथ ई-केवायसी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं की ई-केवायसी कार्य की प्रगति की समीक्षा में निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अंदर ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करें, एक सप्ताह पश्चात ईकेवायसी में कम प्रगति वाले विभागीय अधिकारियों का वेतन काटा जायेगा।

कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा करते हुए गेहूं विक्रय करने वाले किसानों को समय पर भुगतान करने तथा खरीदे गये गेहूं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ वेयरहाउस में परिवहन कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि नवीन भवन/आवास निर्माण कार्यों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्यत: शामिल करें।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत विभिन्न विभागों को प्राप्त हुई शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण योजना के तहत नए स्वीकृत हितग्राहियों के सर्वे के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को परीक्षण करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होंने लोक सेवा ग्यारंटी (समय बाह्य प्रकरर्णी), म.प्र. उच्च न्यायालयः व्यवहार न्यायालय में लंबित याचिकाओं तथा अवमानना के प्रकरणों आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
——
सीएम डेशबोर्ड की समीक्षा
——
कलेक्टर सुश्री बाफना ने सीएम डेशबोर्ड की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समयसीमा में प्रदान करें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। उन्होंने बताया कि सीएम डेशबोर्ड के माध्यम से सभी विभागों की योजनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है।

किसान भाई नरवाई नहीं जलाएं
——
➡️ नरवाई जलाने पर 15.74 लाख रूपये अर्थदण्ड की राशि अधिरोपित
===
कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले सभी किसान भाईयो से अनुरोध किया है कि वे नरवाई नहीं जलाएं। कलेक्टर सुश्री बाफना ने बताया कि राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि अगले वर्ष से जिन किसानों द्वारा नरवाई जलाई गई है, उन्हें उपार्जन एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि नरवाई जलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाएं। कलेक्टर सुश्री बाफना ने नरवाई जलाने के संबंध में सेटेलाईट से प्राप्त हुई सूची के अनुसार जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार रात्रि में भ्रमण करें। पटवारियों के माध्यम से उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों, जिनके द्वारा खेतों में फसलों के अवशेष (नरवाई) जलाई गई है, की सूची तैयार कराने के निर्देश भी दिये।

उप संचालक कृषि ने बताया कि शाजापुर जिले में 517 नरवाई जलाने के प्रकरणों में कुल 15.74 लाख रूपये अर्थदण्ड की राशि अधिरोपित की गई है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले व गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर व सुश्री नेहा गंगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers

#TL
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#Shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |