राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत शाजापुर में 17 मई को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

शाजापुर। भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत 17 मई शनिवार को शाजापुर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो देशभक्ति, वीर जवानों के सम्मान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगी। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें धन्यवाद देना है।
स्थानीय गांधी हाल पर यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे, विधायक अरुण भीमावद, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चंद्रवंशी, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, मोहर्रम कमेटी के सलीम भाई सदर, रिटायर्ड सैनिक प्रदीप वैद्य,जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन ओर मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह गोहिल, नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी, एसएसपी टी एस बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे, समाजसेवी गायत्री विजयवर्गीय, सीमा शर्मा, शुजालपुर नपा अध्यक्ष बबीता परमार, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष नागर, यात्रा संयोजक पंकज नागर, राजेंद्र रिणवा, नपा नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी, अली हुसैन बोहरा, प्रदीप चंद्रवंशी, सीएमएचओ श्री साल्वे, तहसीलदार श्री पाटिल  गौरव सोनी मंच पर उपस्थित थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में जिस तरह से कायराना हमला कर निर्दोष लोगों को मारा और इस प्रकार की कायराना हरकत  से पूरे देश में आक्रोश था 140 करोड़ लोगों की मंशा अनुसार मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया आपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में 9 स्थानों पर आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप को मिट्टी में मिला दिया और पूरे विश्व को दिखा दिया कि भारत अब आतंकवादी घटनाओं को बर्दाश नहीं करेगा । मन समर्पित, तन समर्पित और यह जीवन समर्पित चाहता हु मातृभूमि तुझे कुछ और भी दु इस ध्येय के साथ हम सब नागरिकों को भी इस देश के लिए खड़ा होना पड़ेगा और हमारी सेना के सम्मान में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में हम सभी को शामिल होना है।

विधायक श्री भीमावद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने हमारी बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ा था, उन आतंकवादियों को ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत हमारी देश की सेना ने उनको ओर उनके ठिकानों को नेस्तनाबूत किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत भविष्य में किसी भी आतंकी हमले के जवाब में पुलवामा, उरी और पहलगाम हमले की तर्ज पर सीमा पार के आतंकी संगठनों और उसके आकाओं के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा 17 मई शनिवार को सायं 4 बजे नगर के मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी जिसमें सभी नागरिक अधिक अधिक संख्या में शामिल हो। तिरंगा यात्रा में नगर के पूर्व सैनिक प्रतिभावान खिलाडी अनेक सामाजिक संगठन महिला युवा और आमजन हाथ में राष्ट्रीय झंडा लेकर देश भक्ति नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल होंगे। बैठक में अन्य वक्ताओं द्वारा भी संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया है। बैठक में जिले भर से विभिन्न समाज, संगठन, संस्था के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन मनीष सोनी ने किया तथा आभार यात्रा सह संयोजक नरेंद्र मेहता ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |