कलेक्टर ने ग्राम हीरपुरटेका की प्रगतिरत नल-जल योजना के कार्य का निरीक्षण किया

शाजापुर, 18 अगस्त 2020/ शाजापुर जनपद क्षेत्र के ग्राम हीरपुरटेका में नल-जल योजना के प्रगतिरत कार्य का निरीक्षण आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने किया। योजना का क्रियान्वयन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एस.एल. सोलंकी, एसडीओ पीएचई श्री केएस डामोर, जिला सलाहकार मानव संसाधन विकास सुश्री रश्मि शर्मा भी उपस्थित थी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सरपंच को निर्देश दिये कि ग्राम में स्थित शासकीय संस्थाओं जैसे कि आंगनवाड़ी, विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र आदि में प्राथमिकता के साथ नल कनेक्शन दें। कलेक्टर ने यहां प्रगतिरत टंकी एवं संपवेल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां स्थित जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवन को डिसमेंटल करने के लिए स्वीकृति जारी करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिये। ग्राम के सरपंच श्री रामलाल ने ग्राम में बिछायी गई पाईप लाईन एवं नल कनेक्शन की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस ग्राम की कुल आबादी 2435 है एवं ग्राम में कुल 485 घर है। इन सभी घरों में नल कनेक्शन दिये जायेंगे। नल-जल योजना का लगभग 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर योजना की टेस्टिंग का कार्य भी शुरू किया जायेगा। ग्राम के लिए 120 किलो लीटर क्षमता की 12 मीटर उंची टंकी बनाई गई है। योजना के लिए तीन नलकूपों का खनन किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |