जो दर्द आपको था, वही हमें भी है… पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार से कैसी रही राहुल गांधी की बातचीत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के शिकार शुभम द्विवेदी के परिवार से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कानपुर में मुलाकात कर अपनी संवेदना जाहिर की. शुभम के पिता ने रोते हुए पहलगाम हमले की आपबीती बताई. उन्होंने कहा कि बहू बगल में थी उसका शरीर पूरी तरह से खून से लाल हो गया. देश की प्रतिभाओं का खून बह रहा है.

राहुल गांधी से शुभम के पिता ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि इस घटना में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि आपलोग तो हमारे दुख को सबसे ज्यादा समझ सकते हो क्योंकि आपने अपनी दादी और पिता की शहाद को देखा है. उन्होंने कहा कि हमारे दर्द को आपसे ज्यादा कौन समझेगा.

तुम मारोगे, तो हम भी अमर करेंगे

शुभम द्विवेदी के पिता ने कहा कि मेरा बेटा चला गया, लेकिन अब किसी और का बेटा न जाए. शुभम की पत्नी ने कहा कि हम शहीद का दर्जा इसलिए मांग रहे हैं हम आतंकवादियों को ये संदेश देना चाहते हैं कि तुम मारोगे, तो हम भी अमर करेंगे. उन्होंने बताया कि आतंकवादी नॉर्मल कपड़ों में थे और हिंदू होने को लेकर सवाल पूछा. आतंकवादियों ने पहली गोली शुभम को मारी है.

 गोलीबारी की ये घटना 40-45 मिनट तक चली. राहुल गांधी ने शुभम के परिवारवालों आश्वासन देते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी को पत्र लिखूंगा कि शुभम को शहीद का दर्जा दिया जाए. उन्होंने कहा कि और हम आपकी किस तरह से मदद कर सकते हैं. तब शुभम के पिता ने कहा कि हम पूरी तरह से आतंकियों का सफाया चाहते हैं. उन्होंने प्रियंका गांधी की भी शुभम के परिवारवालों से बात कराई.

पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए

राहुल गांधी ने कहा कि सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से आज मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी. इस दुःखद घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है. आतंकियों के ख़िलाफ़ सख्त और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए. इसी उद्देश्य से संयुक्त विपक्ष ने सरकार को पूरा समर्थन दिया है और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |