मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए स्थल का निरीक्षण — ➡️ कालापीपल क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामुहिक विवाह कार्यक्रम

कालापीपल।।

#कालापीपल क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुरा में 30 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित हो रहे सामुहिक सम्मेलन में 1247 कन्याओं का विवाह संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की संभावना को देखते हुए आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के साथ विधायक श्री घनश्याम चन्द्रवंशी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के 30 अप्रैल को कालापीपल क्षेत्र के रामपुरा में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर सुश्री बाफना ने अधिकारियों को कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

#मुख्यमंत्री_कन्या_विवाह_योजना #CMMadhyaPradesh #collectorshajapur #madhyapradesh #JansamparkMP #shajapur #kalapipal #शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा     |     यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत     |     दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम     |     राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त     |     पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |