कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास के कार्यों की समीक्षा

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण समिति, वन स्टॉप सेन्टर एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने आवश्यकता वाले अधिक से अधिक बच्चों को लाभ दिलवाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में प्राप्त होने शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी दिये।

वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती नेहा जायसवाल ने प्राप्त प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी। एवं कलेक्टर सुश्री बाफना ने लंबित प्रकरणों का निराकरण करने, सेंटर पर आने वाली महिलाओं को उचित सुविधा एवं परामर्श प्रदान करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विभाग द्वारा संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आने वाली पेंडेंसी का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। इस दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रो में प्रदाय की जाने वाली सेवाओं की समीक्षा भी की गई।

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्रों पर संचालित ई.सी.सी.ई गतिविधियों के सक्रिय क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। साथ ही ई.सी.सी.ई गतिविधि में उपयोग की जाने वाली सामग्री त्वरित उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा द्वारा माह नवंबर 2024 से अब तक प्राप्त प्रकरणों एवं लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में आने वाली शिकायतों एवं उनके निराकरण की जानकारी देते हुए बच्चों से सम्बंधित संवेदनशील विषयों पर चर्चा की। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जिले में चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्धीकी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |