सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने ट्रॉफिक लाईट बंद होने पर कड़ी आपत्ति जताई

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने नगर में सुव्यवस्थित यातायात के लिए लगाई गई ट्राफिक लाईट बंद होने पर कड़ी आपत्ति लेते हुए नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिये कि अविलंब ट्रॉफिक लाईट की मरम्मत कर चालु कराएं। कलेक्टर सुश्री बाफना ने उक्त निर्देश आज सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर भी उपस्थित थे।

बैठक में सर्वप्रथम लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री एमएस डेहरिया ने विगत बैठक में लिये गये निर्णयों के पालन एवं प्रतिवेदन से अवगत कराया। कलेक्टर ने बैठक में पुराने एबी रोड पर यातायात में बाधक बनने वाले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, अनफिट वाहनों आदि पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शुजालपुर में एनएचएआई द्वारा निर्मित किये जा रहे बायपास की तकनीकी जाँच के लिए लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी को निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये। साथ ही आने वाले सिंहस्थ को देखते हुए निर्माण कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी कलेक्टर ने संबधित विभागों से कहा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना महाप्रबंधक को ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों के गढ्डे ठीक कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर एनएचएआई के बायपास करेड़ी नाका पर बने ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के लिए किये जाने वाले उपायों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री सड़क महाप्रबंधक श्री नीलेश तिवारी, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी श्री एसएन वर्मा, सहायक महाप्रबंधक सड़क विकास प्राधिकरण, श्री अभिषेक गोखरू, जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजु मरावी, एनएचएआई क्षेत्र इंजीनियर श्री आकश सिंह, सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री टीसी पंवार, जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश भूरिया, सहायक संचालक शिक्षा श्री पुष्पेन्द्र सस्तिया, ट्रॉफिक थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

#roadsafety
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |