ब्रेकिंग् शुजालपुर क्षेत्र में बस कार की टक्कर, 1 मौत,लगभग 10 घायल

शुजालपुर से 12 किमी दूर पचोर शुजालपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मालाखेड़ी जोड़ पर विजय ट्रेवल्स की यात्री बस और अर्टिगा कार की टक्कर में मौके पर 1 व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना में कुल 2 घायलों को शुजालपुर के सिविल अस्पताल, ओर 8 अन्य को तलेन अस्पताल भेजा गया है।

खिलचीपुर से शुजालपुर रूट पर चलने वाली विजय ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी 13 जेडएन 0168 आज खिलचीपुर की ओर जा रही थी, तभी सामने पचोर की तरफ से शुजालपुर की ओर आ रही कार से आमने सामने टक्कर हो गई। कार में पचोर के सोनी परिवार के 2 सदस्य थे। कार की ड्राइवर सीट पर एक युवक बुरी तरह फंसा पड़ा है, जिसे निकालने प्रयास किया जा रहा है।

कार में कुल 2 लोग थे। कार में सवार पचोर निवासी 20 अंशिका पिता प्रमोद सोनी सोनी अपने भाई अंकित पिता प्रमोद सोनी के साथ कार से शुजालपुर की ओर आ रहे थे। अंशिका हादसे में गंभीर घायल हुई है। इसी तरह बस में सवार शुजालपुर के वार्ड 11 निवासी रमेश चंद्र पिता जीतमल बस में आगे ड्राइवर के पास केबिन में बैठा था, टक्कर होते ही वह भी गिरकर चोटिल हो गया। कुल 10 लोग घायल हुए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |