शाजापुर में शांति समिति की बैठक संपन्न

शाजापुर, 15 अगस्त 2020/आने वाले त्यौहारों डोल ग्यारस, गणेश चतुर्थी, मोहर्रम, अनंत चतुर्दशी सहित अन्य त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री अम्बाराम कराड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.एस. प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.एल. सोलंकी, एसडीओपी श्री ए.के. उपाध्याय, होमगार्ड कमांडेंट श्री विक्रम सिंह, सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित सहित शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु शासन से प्राप्त नवीन निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि कोई भी धार्मिक कार्य या त्यौहारों का आयोजन सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया जा सकता है और न ही सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार के धार्मिक जुलूस, रैली निकाली जा सकती है। इसी तरह सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी एवं ताजिए स्थापित नहीं किये जा सकेंगे। कलेक्टर ने सभी धार्मावलंबियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने घरों से ही पूजा एवं उपासना करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी विद्यमान है। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से बाहर नहीं घूमें और यदि जरूरी ही हो तो मास्क लगाकर निकले। मंडियों, धार्मिक स्थलों आदि जहाँ ज्यादा भीड़ इकट्ठी होती है नहीं जाए। उन्होंने बताया कि सब्जी वालों, दुकानदार आदि भी पॉजिटिव आ रहे हैं। उम्रदराज एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों की संक्रमण के कारण मृत्यु भी हो रही है। सभी लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करें। पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिबंध लगाने के पीछे शासन का उद्देश्य सभी लोगों को सुरक्षित रखना है। बहुत हद तक लॉकडाउन के कारण हम सुरक्षित रहे हैं, किन्तु अब अनलॉक में दुकाने आदि प्रतिष्ठानों को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है, किन्तु लोग इन प्रतिष्ठानों पर भीड़ लगा रहे हैं इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सभी लोग याद रखें कि कोरोना वायरस अभी समाप्त नहीं हुआ है। सार्वजनिक स्थलों आदि पर बिना काम के नहीं जाए। श्री अम्बाराम कराड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने गाईड लाइन समाज के हित के लिए बनायी है। सभी लोगों को इसका पालन करना चाहिये। इस मौके पर श्री साजिद अली वारसी, श्री मनीष सोनी, श्री आशीष नागर, श्री बाबुभाई खरखरे, श्री किरण ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |