कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आरटीओ द्वारा चलाया जा रहा है जनजागरूकता अभियान,15 वाहनों पर कार्यवाही कर 49 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

Indore
स्कूली और यात्री वाहनों पर दस्तावेज वैधता सम्बंधित जानकारी लिखवाई गई।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। चेकिंग की कार्यवाही में वाहनों के फ़िटनेश, परमिट बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र आदि चेक किये जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग की जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों के साथ ही स्कूल वाहनों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर आज 10 स्कूली वाहनों सहित कुल 15 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। इस दौरान वाहनों से 49 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। स्कूली एवं यात्री बसों में दस्तावेज वैधता सम्बन्धी जानकारी लिखवाई गई। सभी स्कूल बस एवं यात्री बस संचालकों से अपील की गई है कि वह वाहनों के सामने वाले कांच पर अनिवार्य रूप से दस्तावेज वैधता सम्बन्धी जानकारी लिखें।

#JansamparkMP
#indore
#इंदौर
#roadsafety
#safetyfirst

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |