आंगनवाडी केन्द्रों में प्री-नर्सरी शिक्षण के लिए पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की 200 आंगनवाडी केन्द्रों को प्री-नर्सरी शिक्षण के लिए आज पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिये कि आंगनवाडी केन्द्रों में चलाए जा रहे प्री-नर्सरी शिक्षण के लिए समस्त ग्राम/वार्ड में जनसमुदाय को जागरूक करें। साथ ही आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों को नियमित भेजने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा गृह्भेट भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रशिक्षण में दी जा रही गतिविधियों व पाठ्य सामग्री के माध्यम से आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों से गतिविधि कराएं, आंगनवाड़ियों में बच्चो कि उपस्थिति नियमित हो, यह सुनिश्चित करें। जिससे कि बच्चो का सर्वांगीण विकास हो सके।

सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव ने निर्देश दिये कि पर्यवेक्षक आंगनवाडी कार्यकर्ता को एक दिन पूर्व ही किये जाने वाली गतिविधि से अवगत कराए। साथ ही सकारात्मक माहोल में बच्चों को व्यवहारिक व सैद्धांतिक ज्ञान भी दें, यह सुनिश्चित करें।

इस दौरान प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने “शाला पूर्व शिक्षा पोषण भी पढ़ाई भी” का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करने संबंधी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मिशन वात्सल्य अंतर्गत बालको के अधिकार देखरेख व संरक्षण कि आवश्यकता वाले बालको को प्रदाय कि जाने वाली सेवाओ के बारे में अवगत भी कराया।

इस दौरान परियोजना अधिकारी श्री पंकज दावे, श्री ललित राठौर, श्री भगवती मालवीय, सुश्री नेहा चौहान व श्रीमती नेहा जायसवाल व समस्त पर्यवेक्षक व ब्लाक समन्वयक उपस्थित थे।

Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#wcd
#education
#madhyapradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur
#shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |