राजगीर महोत्सव: जुबिन नौटियाल की आवाज सुनने के लिए बेकाबू हुई भीड़, तोड़ी कुर्सियां

राजगीर महोत्सव की शुरुआत 21 दिसंबर से हो गई है. यह महोत्सव अगले 3 दिनों तक चलेगा, जिसमें तरह-तरह के कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. साथ ही इसमें कई VVIP लोगों के आने की संभावना है. राजगीर महोत्सव 2024 के पहले दिन जुबिन नौटियाल की एक झलक पाने के लिए हजारों श्रोताओं की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़ी. इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी. कई दर्जन कुर्सियां भी टूट गई थी. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया.

कार्यक्रम की भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई थी कि वह सरकारी अधिकारियों की गाड़ियों के ऊपर तक चढ़ गए थे. फिलहाल भीड़ के बेकाबू होने के दौरान किसी के कोई घायल होने की कोई सूचना नहीं है. जिला प्रशासन और पुलिस कार्यक्रम सुचारू रूप से चलाने में लगा हुआ है. राजगीर महोत्सव के पहले दिन मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने कार्यक्रम में चार चांद लगे दिये. उनके गाने तेरे जाने का गम” और “बेवफा तेरा मासूम चेहरा” मेरे घर प्रभु श्री राम आए है से पूरी राजगीर की वादियां गूंज उठी.

कई दर्ज कुर्सियां टूटी

वहीं इस दौरान गायक जुबिन ने कहा कि राजगीर की वादियां उन्हें अपने घर जैसी लगीं. जुबिन का गाना सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. लोग इतने ज्यादा आग गए थे कि पंडाल भी छोटा पड़ गया था. जुबिन ने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए, जिससे दर्शक झूम उठे. उनकी प्रस्तुति के दौरान भीड़ ने मोबाइल की फ्लैश लाइट्स जलाकर आनंद लिया. वहीं, कार्यक्रम में दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी. जिससे कई दर्जन कुर्सियां भी टूट गई हैं.

जुबिन नौटियाल ने CM का किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में लगातार विकास आगे बढ़ रहा है. लोगों ने कहा कि राजगीर सनातन धर्मों का संगम स्थली रही हैं. यहां प्रभु राम जैसे गीत गाकर राजगीर की धरा को पवित्र कर दिया. वहीं गायक जुबिन नौटियाल ने भी इस कार्यक्रम लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा. राजगीर महोत्सव की शुरुआत आज से 38 साल पहले साल 1986 में चार अप्रैल को हुई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |