खंडवा के जंगल में पशु चराने गए बालक पर तेंदुए ने किया हमला, घायल का इलाज जारी

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में एक बालक पर जंगल में तेंदुए ने उस समय हमला कर दिया जब वह जंगल में पशु चराने गया था, घायल बालक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जंहा उसका उपचार जारी है। आपको बता दें 15 वर्षीय बालक पवन पिता नोकड़ा निवासी लिंगी फाटा शनिवार दोपहर तीन बजे अपने दोस्तों के साथ मवेशी चराने के लिए जंगल में गया था।

 तभी अचानक तेंदुए ने पवन पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर और हाथ में चोट आई है। तेंदुए के नाखून से खरोंच के चलते वह घायल हो गया साथियों ने शोर मचाया तब ग्रामीण व पवन के परिजन जंगल पहुँचे और पवन को लेकर उपस्वास्थ्य केंद्र बोरगाँव पहुंचे वहां से उन्हें पंधाना रेफर कर दिया गया, पंधाना में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भर्ती करवाया जिसका उपचार जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |