‘फ्री की रेवड़ी’ बांटने से चरमरा रही राज्यों की इकोनॉमी, वित्त विभाग ने जताई चिंता

चुनाव जीतने के लिए मुफ्त योजनाओं का ऐलान राजनीतिक दलों की एक लोकप्रिय रणनीति बन गई है. इन योजनाओं के जरिए गरीब और मध्यम वर्गीय वोटरों को आकर्षित करने की कोशिश की जाती है. हालांकि, इस रणनीति से चुनावी सफलता मिलती है, लेकिन राज्य की आर्थिक स्थिति पर इसका गहरा असर पड़ता है. स्थिति ये आ गई है कि वित्त विभाग ने चिंता जताते हुए कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो केंद्र इस मामले में हस्तक्षेप कर सकता है.

उदाहरण से समझिए

महाराष्ट्र का चुनाव इसका ताजा उदाहरण है. विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 2.5 करोड़ महिलाओं को 1,500 रुपए मासिक सहायता देने की योजना शुरू की. इस पहल का मकसद ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का समर्थन हासिल करना था. नतीजतन, बीजेपी गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की, जो लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान के बाद एक बड़ी वापसी थी.

इसी तर्ज पर दिल्ली सरकार ने ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ (MMMSY) के तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए देने की योजना बनाई है. इस योजना से 18 साल से ऊपर की महिलाएं लाभान्वित होंगी. हालांकि, दिल्ली के वित्त विभाग ने इस पर गंभीर चिंताएं जताई हैं. योजना पर अनुमानित 4,560 करोड़ रुपए वार्षिक खर्च होंगे, जिससे पहले से ही सब्सिडी पर 11,000 करोड़ रुपए खर्च कर रही सरकार के बजट पर भारी दबाव पड़ेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |