मादक पदार्थ के तस्करों पर उज्जैन पुलिस की कार्यवाही सख्त

उज्जैन
।
▪️थाना खाचरोद पुलिस ने किया अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
▪️आरोपी से 450 नग गांजे के पौधे वजनी 70 किलो 100 ग्राम कीमत करीब 5,60,000/- रू का जब्त।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थ क्रय विक्रय, मादक पदार्थ (गांजा) की खेती एवम् परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव तथा एसडीओपी श्रीमती पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खाचरोद के नेतृत्व में खाचरोद पुलिस ने एक आरोपी को कुल 450 नग गांजे के पौधे वजनी 70 किलो 100 ग्राम कीमत करीब 5,60,000/- रू के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
▪️घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना खाचरोद पर आज दिनांक 27.11.24 को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा थाने आकर सूचना दी गई कि एक संदिग्ध व्यक्ति कन्हैयालाल पिता भेरूलाल निवासी ग्राम आक्याजागीर अपने खेत पर अन्य फसल के साथ मादक पदार्थ गांजा के पौधे लगा रखे हैं।
▪️ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
उक्त मुखबिर सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया गया एवम् उचित मार्गदर्शन प्राप्त किए जाकर टीम गठित कर तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान कन्हैयालाल के खेत नारेली काकड़ वाले खेत ग्राम आक्याजागीर जंगल रवाना किया गया जहां मुखबिर द्वारा बताए अनुसार एक व्यक्ति बैठा मिला जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा, नाम पता पूछते अपना नाम कन्हैयालाल पिता भेरूलाल उम्र 55 साल निवासी ग्राम आक्याजागीर का होना बताया, बाद आरोपी के खेत की तलाशी करने पर उक्त आरोपी के खेत से कुल 450 नग गांजे के पौधे वजनी 70 किलो 100 ग्राम कीमत करीब 5,60,000/- रू का पाया गया, जिसे आरोपी से विधिवत् जब्त कर गिरफ्तार किया गया पश्चात् थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 670/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
▪️ जब्त माल मश्रुका
आरोपी से 450 नग गांजे के हरे छोटे बड़े पौधे वजन 70 किलो 100 ग्राम कीमती लगभग 5,60,000/- रू जब्त किया गया।
▪️ सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी खाचरोद निरीक्षक धनसिंह नरवाया, प्र.आर मुकेश राठौर, प्र.आर प्रभुलाल पाटीदार, प्र. आर (चालक) उम्मीदराम, आर रवि बैरागी व आर दिलिप राणा की मुख्य भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal #ujjaincity #mppolice #ujjainpolice #police #mp #MadhyaPradesh #ujjain #

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |