कृषि उपज मंडी प्रांगण उज्जैन में एम.पी. फार्म गेट एप के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला आयोजित की गई गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर श्री सिंह भी सम्मिलित हुए

उज्जैन,28नवंबर। गुरूवार को कृषि उपज मंडी समिति उज्जैन के अनाज मंडी प्रांगण में म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा कृषकों एवं व्यापारियों के मध्य कय विकय हेतु विकसित मोबाईल एप एम.पी.फार्म गेट एप के प्रचार प्रसार तथा इसके माध्यम से होने वाले व्यापार में वृद्धि हेतु कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला के प्रारम्भ में भगवान श्री बलराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात् उपसंचालक/ मंडी सचिव श्री प्रवीण वर्मा द्वारा अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह तथा संयुक्त संचालक म०प्र० राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय उज्जैन श्री चंद्रशेखर वशिष्ठ उपस्थित हुए ।कार्यशाला में अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र अग्रवाल, सचिव श्री हजारीलाल मालवीय ,कोषाध्यक्ष श्री अशोक तल्लेरा, भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष श्री दशरथ पंड्या, कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 200 से अधिक कृषकगण एवं काफी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहें ।
कार्यशाला को संयुक्त संचालक मंडी बोर्ड श्री वशिष्ठ ने संबोधित करते हुए एम.पी. फार्मगेट एप के निर्माण एवं उद्देश्यों तथा आगामी समय में अधिकाधिक उपयोग करने के संबंध में जानकारी तथा सुझाव दिये गये ।

कार्यशाला में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा संबोधित करते हुए उपस्थित कृषकों एवं व्यापारियों को फार्मगेट एप के अधिकाधिक उपयोग किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया । कार्यशाला में स्वागत भाषण उपसंचालक मंडी बोर्ड / सचिव मंडी उज्जैन श्री प्रवीण वर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यापारी श्री राजेन्द्र राठौर द्वारा किया गया तथा आभार श्री महेन्द्र जैन द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंडी समिति के अधिकारी/कर्मचारी श्री दीपक श्रीवास्तव, श्री कमल बर्मन, श्री जितेन्द्र तिवारी, श्री प्रदीप कुमार साहू आदि उपस्थित रहें।

#jansamparkujjain #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #collectorujjain #commissionerujjain #JDjansampark

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |