मुख्यमत्री डॉ यादव ने सिंहस्थ 2028 आपदामुक्त संपन्न कराने के ट्रेनिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मेडिसिटी एवं चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन करने उज्जैन पहुंचे
—–
समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा आगवानी की गई
——
32वाहिनी विशेष सशस्त्र बल एवं पुलिस बैंड द्वारा सलामी दी गई
——

—–

उज्जैन, 21नवंबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को मेडिसिटी एवं चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन करने उज्जैन पहुंचे। इस दौरान हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की आगवानी समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को हेलीपैड पर 32वाहिनी विशेष सशस्त्र बल एवं पुलिस बैंड द्वारा गार्ड कमांडर उपनिरीक्षक श्री राजवीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में सलामी दी गई।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगमन के पश्चात पुलिस लाइन स्थित सरोवर पर सिंहस्थ 2028 आपदामुक्त संपन्न कराने के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ट्रेनिंग कार्यक्रम में 18000 पुलिस,एसडीआरएफ, होमगार्ड जवान एवं सिविल वॉलिंटियर्स को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस दौरान डीपडाइवर्स ,तैराकों ,बोट हैंडलर्स के कार्यों का अवलोकन किया तथा ब्रीदिंग अप्रैटस,स्नेक कैचर एवं आपदा प्रबंधन के कार्य में आने वाले अन्य उपकरणों का निरीक्षण भी किया। उपकरणों की जानकारी डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड श्री रोहतीश पाठक एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट द्वारा दी गई।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल , सांसद श्री अनिल फिरोजिया,विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,श्री सतीश मालवीय, श्री जितेंद्र सिंह पंड्या , महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव,जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल,श्री रवि सोलंकी, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा,कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |