परंपरागत रास्तों का चिन्हाकन कर, अतिक्रमण हो तो तत्काल हटाये संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता ने आगर मालवा जिले में राजस्व महा अभियान-3 की समीक्षा की

23नवंबर।
संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता ने निर्देश दिए की राजस्व महा अभियान-3 का आगर मालवा जिले में सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करें, परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन कर रास्तों पर अतिक्रमण हो तो तत्काल हटाया जाए, आमजन की सुविधा के लिए रास्ते क्लियर करवाये, अभियान में सभी राजस्व अधिकारी प्रकरण का निराकरण गुणवत्ता के साथ करें,अनावश्यक लोगों को परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करें। संभागायुक्त श्री गुप्ता शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आगर में राजस्व महा अभियान- 3 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने राजस्व महा अभियान की प्रगति की जानकारी पवार पाईट के माध्यम से प्रदान की।
संभागायुक्त श्री गुप्ता ने नामान्तरण, बंटवारा, नक्शा दुरुस्ती, सीमांकन, परंपरागत रास्तो का चिन्हाकन,नक्शे मे बटान्कन,आधार से खसरा लिन्किग,फार्मर रजिस्ट्री, ईकेवायसी,स्वामित्व योजना, साइबर तहसील, आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की एवं योजना बना कर योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करे, सभी तहसीलदार 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि सुनिश्चित करे।
बैठक में उप संभागायुक्त श्री रणजीत कुमार सिंह, उप संभागायुक्त श्रीमती गरिमा रावत, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर,
एडीएम श्री आरपी वर्मा,संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिन्द ढोके, एस डी एम आगर श्रीमती किरण बरबडे, एसडीएम सुसनेर सर्वेश यादव,एसएलआर प्रीति चौहान, सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। उपस्थितजनों का आभार एडीएम श्री वर्मा ने माना।

#jansamparkujjain #JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |