संभाग आयुक्त श्री गुप्ता ने जावरा तथा आलोट के मतदान केंद्रों पर निर्वाचक नामावली, संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया

उज्जैन / उज्जैन संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता ने बुधवार को जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा तथा आलोट के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। बूथ लेवल अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम श्री सुनील जायसवाल, श्री त्रिलोचन गौड आदि उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त ने आलोट के ग्राम भूतेडा के मिडिल स्कूल में मतदान केंद्र क्रमांक 19 तथा 20 में निरीक्षण किया। जावरा में शासकीय भगतसिंह कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 265 तथा 267 पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं को जोड़ने, घटाने, संशोधन की कार्यवाही से अवगत हुए।

#medicityujjain #CMMadhyaPradesh #drmohanyadav

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |