मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अयोध्या लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया

——
*भारत नेपाल में धार्मिक व मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कदम- मुख्यमंत्री डॉ यादव*
——
*कार्यक्रम का शुभारंभ डमरूवादन , शंखनाद और वेद ऋचाओं की गूंज से हुआ*
——

उज्जैन,21 नवंबर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरुवार दोपहर श्री महामृत्यूंजय द्वार समीप श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। लड्डू प्रसाद श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव, मिथिला नेपाल में वितरण के लिए अयोध्या श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट रवाना किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डमरूवादन , शंखनाद और वेद ऋचाओं की गूंज से हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारत नेपाल के धार्मिक,सांस्कृतिक और मैत्री सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। मिथिला नेपाल में भगवान श्री महाकाल का लड्डू प्रसाद वितरण का कदम भारत नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल,प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,श्री सतीश मालवीय , महापौर श्री मुकेश टटवाल,नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव,जनप्रतिनिधि श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला,श्री संजय अग्रवाल,मंदिर समिति सदस्य श्री प्रदीप गुरुजी,श्री राजेंद्र गुरुजी,श्री राजेश गुरुजी,श्री राम गुरुजी,संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह , एसपी श्री प्रदीप शर्मा , श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक श्री गणेश धाकड़, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

#JansamparkMP #ujjain #CMMadhyaPradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |