देवास पुलिस राम मंदिर विजयगंज मंडी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

देवास पुलिस राम मंदिर विजयगंज मंडी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। घटना का
*संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 14.10.2024 को फरियादी अनोखी लाल बैरागी ने थाना विजयगंज मंडी में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने रात में मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखी दो दान पेटियों के पैसे और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली। इस मामले में थाना विजयगंज मंडी में अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 258/24 धारा 305,331(4) BNS का अपराध पंजीबद्व किया गया । प्रकरण गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (एलआर) श्री संजय शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया । तकनीकी साक्ष्‍य एवं मुख्‍बीर सूचना के आधार पर आरोपी अमान शेख उम्र 22 वर्ष निवासी ढाबा रोड उज्जैन एवं मोहम्मद जैद उम्र 21वर्ष निवासी आदर्श नगर उज्जैन से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मंदिर चोरी की घटना को अंजाम देना स्‍वीकार किया गया ।

*सराहनीय योगदान:* सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अनीता सिंह,सउनि सुरेश ठक्कर,रामकुमार चौहान,प्रआर रामेश्वर गेहलोत,रविंद्र कटारा,आरक्षक सुरेश शर्मा,राधेश्याम डाबी,संजय राठौर, आरक्षक चालक सुभाष बोडाना एवं सायबर सेल प्रआर शिव प्रताप सिंह एवं सचिन चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |