गंदे पानी की शिकायत के बाद कांग्रेसजनों एवं पार्षदों ने किया शिप्रा ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं, सात दिन में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन- राजानी

देवास। शहर में नगर निगम द्वारा सप्लाय हो रहे पानी को लेकर लगातार लोगों की शिकायत आ रही थी कि पानी पीला एवं गंदा आ रहा है। शहर में टाइफाइड, पीलिया के मरीज बढ़ रहे हैं। दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं।
शिकायत मिलने के पश्चात बुधवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों एवं कांग्रेस पार्षदों ने शिप्रा जाकर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगा कि देवास शहर में जो पानी सप्लाय हो रहा है, वह गुणवत्ताहीन और पीने लायक नहीं है।
इस मौके पर शिप्रा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट संभालने वाले ठेकेदार के प्रतिनिधि से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजानी ने चर्चा की। चर्चा के बाद निष्कर्ष निकला की ट्रीटमेंट प्लांट के जो बड़े-बड़े होद बनाए गए हैं, उनमें बारिश के पानी के कारण अंदर गाद (कीचड़) जमी हुई है। बारिश के बाद से इन्हें साफ नहीं किया गया है। उनका कहना था कि पानी की सप्लाय की डिमांड इतनी ज्यादा है कि पानी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता है, वहीं होद में से गाद निकालने का समय भी नहीं है। अधिकारियों के निर्देश पर पानी छोड़ना पड़ता है।
श्री राजानी ने कहा कि इसके लिए नगर निगम महापौर सभापति, निगम आयुक्त पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। इन्हें समय रहते पानी की क्वालिटी की जांच करना चाहिए। वहीं ट्रीटमेंट प्लांट को पूरी तरह से साफ किया जाना चाहिए था, जो नहीं किया गया। पानी की सफाई को लेकर कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की बु आ रही है । हमें लगता है कि इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है तभी अधिकारी, निर्वाचित महापौर, अध्यक्ष, भाजपा नगर निगम परिषद मोन सादे बैठी है। इस संदर्भ में श्री राजानी ने चेतावनी देते हुए कहा, कि अगर 7 दिन के अंदर पानी की क्वालिटी नहीं सुधारी गई तो कांग्रेस को सड़कों पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम प्रशासन की रहेगी।
इस दौरान कांग्रेस नेता शौकत हुसैन, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता प्रतिनिधि राहुल पवार, पार्षद अनुपम टोप्पो, प्यारे मियां पठान, आबिद खान, राजेश दागी, वसीम हुसैन, जाकिर ऊल्ला शेख, संतोष मोदी, इम्तियाज शेख भल्लू, कल्याणसिंह पवार, प्रमोद सुमन, रविंद्र सोनी, राजेश देवड़ा आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |