ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर 1 भारतीय

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. इसके पहले दिन के अंतिम सेशन में भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे और मुश्किल में आ गई थी. भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 4 विकेट के नुकसान के साथ 86 रन के स्कोर पर की थी. ऋषभ पंत ने हमेशा की तरह अपने ही अंदाज में एक बार फिर से धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 36 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. इस तूफानी पारी से उन्होंने ना सिर्फ टीम इंडिया की वापसी कराई बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी बना डाला.

पंत बने इस मामले में बने नंबर वन

ऋषभ पंत ने दूसरे दिन क्रीज पर आते के साथ ही बाउंड्री लगानी शुरू कर दी थी. उन्होंने तेजी से रन बटोरने शुरू किए और ताबड़तोड़ बैटिंग से न्यूजीलैंड पर दबाव बना दिया. पंत ने दूसरे दिन के पहले घंटे में ही महज 36 गेंद में 138 की स्ट्राइक रेट से 50 रन ठोक दिए. इसके साथ ही वो टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

इससे पहले ये रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने पुणे टेस्ट में 41 गेंद में अर्धशतक जमाकर ये उपलब्धी हासिल की थी. पंत ने 59 गेंद में 60 रन की खेली और ईश सोढ़ी का शिकार हो गए. बता दें टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में भी पंत नंबर वन भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 28 गेंद में फिफ्टी बनाई थी.

धोनी को भी छोड़ा पीछे

ऋषभ पंत ने सिर्फ यशस्वी जायसवाल के साथ भारत के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है. पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड धोनी के पास था, जिन्होंने 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट पर 4 टेस्ट फिफ्टी लगाई थी. वहीं पंत 5 बार ऐसा कर चुके हैं.

मुंबई टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने सिर्फ 6 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद ऋषभ पंत ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 96 रन की साझेदारी की. इस अहम पार्टनरशिप के बाद टीम इंडिया की पारी पटरी पर लौट आई है. लंच तक भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं और न्यूजीलैंड से सिर्फ 40 रन पीछे है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |