शाजापुर जिले के पनवाड़ी में दो पक्षो में विवाद 3 बाइक फूंकी, भारी पुलिस फोर्स तैनात

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनवाड़ी में दो गुटों में विवाद सामने आया हैं यह विवाद इतना बड़ा हो गया कि इसमें फायरिंग होने की जानकारी भी सामने आई है वही मोटरसाइकिलों में भी लगाई गई हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है और वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस के नियंत्रण में
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पनवाड़ी में आज दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों के बीच लाठी डंडे चले। फायरिंग भी की गई।
हादसे में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
बताया गया है कि इस विवाद की 3 दिन पहले शुरुआत हुई थी । जिसमें एक गुट के एक युवक के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया था। दूसरे गुट ने रविवार को फिर एकजुट होकर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों गुट आमने-सामने हो गए। हमलावरों ने तीन मोटरसाइकिल को आग लगा दी
ASP टी एस बघेल ने बताया कि सुनेरा थाने के ग्राम पनवाड़ी में पुराने विवाद के चलते बंजारा और पाटीदार समाज के लोगों में मारपीट हुई है। तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। अभी शांतिपूर्ण स्थिति है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |