10वीं, 12वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहे-नीमच कलेक्‍टर ने जिले के विद्यालयों के त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा की, परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के दिए निर्देश

नीमच
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
जिले के सभी विद्यालयों में सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्‍तर में सुधार के लिए सभी शिक्षक विशेष प्रयास करे। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी सी.एम.राईज एवं पी.एम. श्री विद्यालयों और अन्‍य शासकीय विद्यालयों के त्रै‍मासिक टेस्‍ट के आधार पर कक्षावार परिणामों की समीक्षा करते हुए दिये। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी विद्यार्थी ए ग्रेड में रहे कोई भी विद्यार्थी ए ग्रेड से नीचे ना रहे। उन्‍होंने स्‍कूल प्राचार्यों, बी.आर.सी., पी.एम.श्री विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए, कि मासिक एवं त्रैमासिक टेस्‍ट के आधार पर कमजोर बच्‍चों का आंकलन कर परीक्षा परिणाम एवं ग्रेड में सुधार लाए। उन्‍होंने कहा, कि सी.एम.राईज एवं पी.एम.श्री विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी ए ग्रेड से नीचे न रहे।
➡️शिक्षकों के रिक्‍त पदों पर वैकल्पिक व्‍यवस्‍था करे- कलेक्‍टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा ने सभी सी.एम.राईज एवं पी.एम.श्री विद्यालयों में पदस्‍थ शिक्षकगणों के रिक्‍त पदों की जानकारी ली। उन्‍होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया, कि वे विद्यालयों में रिक्‍त विभिन्‍न विषयों के शिक्षकगणों के पदों का आंकलन कर, शिक्षकों की वैकल्पिक व्‍यवस्‍था कर पदस्‍थापना करवाए, जिससे कि अध्‍यापन कार्य प्रभावित न हो। जिला शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्ष के दौरान कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि प्रति‍माह निर्धारित लक्ष्‍य अनुरूप डी.पी.सी., ए.पी.सी., बी.आर.सी. एवं सी.एस.सी. अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत विद्यालयों का भ्रमण, निरीक्षण कर, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्‍तर में सुधार लाने के विशेष प्रयास करे। परीक्षा परिणामों में सुधार लाये। कलेक्‍टर ने मासिक टेस्‍ट के आधार पर संतोषजनक परिणाम नहीं पाए जाने वाले सीएम राईज सिंगोली के प्राचार्य, चल्‍दू के प्राचार्य एवं संबंधित बी.आर.सी.जावद को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।
बैठक में कलेक्‍टर ने पी.एम.श्री विद्यालयों एवं सी.एम.राईज विद्यालयों में फिजिक्‍स, गणित एवं केमेस्‍ट्री की आधुनिक लैब, अटल टिकरिक लैब स्‍थापित करने, इन विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्‍स, ए.आई. अध्‍यापन की सुविधा उपलब्‍ध कराने के संबंध में भी प्राचार्यों से चर्चा की।
#Schooledudeptmp
#JansamparkMP
#Neemuch
#नीमच

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |