शाजापुर जिले के मक्सी में भारी पुलिस बल तैनात,मामला दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग और पथराव का, एक की मौत, 8 से 10 लोग घायल, 2 इंदौर रेफर, तीन जिलों का बल मक्सी में तैनात,फिलहाल शांति

शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात को दो पक्षों में दो दिन पहले हुए विवाद के चलते आज बुधवार 25 सितम्बर को बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग और पथराव भी हुआ। बताया जा रहा है कि उपद्रव में एक शख्स की मौत हुई है। वहीं 8-10 लोग घायल हो गए,जिन्हें।इंदौर रेफर किया गया है।
विवाद की सूचना के बाद शाजापुर उज्जैन और देवास जिले का फोर्स मक्सी में सुरक्षा को लेकर तैनात किया है वही। संभागीय कमिश्नर, आईजी डी आईजी सहित कलेक्टर एसपी लगातार मक्सी में भ्रमण कर रहे हैं, पुलिस ने मक्सी में प्रवेश के सभी द्वार पर पॉइंट लगाकर सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद मक्सी में पुराने थाने के पास हुआ, गत 2 दिन पूर्व यानी 23 सितम्बर को हुए एक झगड़े के बाद बुधवार को इस विवाद ने पुराने थाने के पास बड़ा रूप ले लिया देखते ही देख दोनों तरफ से पत्थर बाजी हुई और गोलियां चलने लगी । विवाद की
इस घटना में अमजद मेव पिता मजीद खा नामक व्यक्ति की शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और जुनैद मेव पिता साबिर बाबा नाम के युवक को गले में गोली लगने से गंभीर अवस्था में इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया और अन्य विवाद में अन्य 8-10 घायलों को भी शाजापुर से इंदौर और उज्जैन के अस्पतालों में इलाज के लिए रेफर किया गया। घटना में नप अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पटेल भी घायल बताए जा रहे है। मामले में एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा कर जानकारी दी। ओर बताया कि स्तिथि नियंत्रण में है सभी नागरिको से अपील है कि वे शांति बनाए रखे। कोई भी कानून अपने हाथ मे न ले, 👇sp ने क्या कहा वीडियो देखें👇


इस मामले में शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री ने भी अधिकारियों से दूरभाष पर मामले की जानकारी ली और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही और नागरिकों से शांति स्वार्थ बनाए रखने की अपील की।
फिलहाल मक्सी में शांति है और भारी पुलिस बल तैनात है। शहरी हाइवे पर तैनात है। एडिशनल एसपी टीम के साथ लगातार, गस्त कर रहे है। प्रसासन ने भी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए है।।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |