सभी शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के प्रस्‍ताव तैयार कर प्रस्‍तुत करें-श्री चंद्रा

********************************************
कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
********************************************
जिले के सभी विभागों के शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्‍थापित करने के लिए अक्षय ऊर्जा अधिकारी से चर्चा कर, प्रस्‍ताव तैयार कर प्रस्‍तुत करें। तीनों विकासखण्‍डों में सौलर विलेज के लिए गांवों को चयनित कर, ग्राम भ्रमण कर विस्‍तृत कार्ययोजना बनाकर प्रस्‍तुत करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में डीएफओ श्री संजय रायखेरे जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर एवं सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने अक्षय ऊर्जा अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे एसडीएम एवं विद्युत वितरण कम्‍पनी के अधिकारियों के साथ चयनित सौलर विलेज भ्रमण कर, शतप्रतिशत सौर ऊर्जा विलेज बनाने के लिए विस्‍तृत कार्ययोजना एवं प्रस्‍ताव तैयार कर प्रस्‍तुत करें।
कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि राजस्‍व, स्‍वास्‍थ्‍य एवं नगरीय निकाय, पचास दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करवाएं। पुरानी लंबित शिकायतों को फोर्स क्‍लोज करवाने के प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत करें। उन्‍होने निर्देश दिए कि किसी भी विभाग में 50 दिवस से अधिक की कोई शिकायत लंबित ना रहे। बैठक में कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर, संबंधित आवेदकों को लिखित में अवगत कराएं।
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |