डिंपल यादव के आरोपों में निकला कितना दम? मथुरा में लिए गए 43 सैंपल, जानें क्या रिपोर्ट आई

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भक्तों को बांटे जाने वाले लड्डू के प्रसाद में जानवरों की चर्बी की मिलावट का मामला गरमाया हुआ है. इस संबंध में समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने मथुरा में बिक रहे ‘खोया’ को लेकर सवाल उठाए और मामले में जांच की मांग की, जिसके बाद प्रशासन एक्शन में दिखाई दिया. प्रशासन ने कई दुकानों से सैंपल लिया हैं, जिसमें से अधिकतर सैंपल मानक के अनुरूप मिले हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मथुरा, वृंदावन और अन्य जगहों पर धार्मिक स्थलों के पास जिन दुकानों पर मिठाइयां बेची जा रही थीं वहां से सैंपल जुटाए. विभाग ने 15 दुकानों से 43 सैंपल लिए, जिसमें से एक पेड़ा का सैंपल टेस्टिंग के लिए लखनऊ भेजा गया है.

प्रशासन ने किस-किस चीज के लिए सैंपल?

एफएसडीए असिस्टेंट कमिश्नर धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मथुरा और वृंदावन में सैंपलिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 15 दुकानदारों से 43 सैंपल लिए गए. इनमें दूध से बनी मिठाइयां शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पनीर, पेड़ा, बर्फी, मिल्क केक, रसगुल्ला, इमरती, सोनपापड़ी और अन्य मिठाइयां व मसाले के सैंपल लिए गए हैं. जो सैंपल लिए गए हैं उनमें 42 मानक के अनुरूप मिले हैं, जबकि एक पेड़ा का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है. सभी सैंपल रविवार और सोमवार को मंदिरों के आसपास की दुकानों से लिए गए थे.

डिंपल यादव ने क्या दिया था बयान?

इससे पहले सपा नेता डिंपल यादव ने आरोप लगाते हुए था कहा था कि मथुरा में मिठाइयों की दुकानों पर मिलावटी खोया बेचा जा रहा है. इस मामले की जांच होनी चाहिए. उन्होंने तिरुपति लड्डू प्रसाद में मिलावट को एक गंभीर मामला बताया था और कहा था कि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. डिंपल यादव ने खाद्य विभाग पर हमला बोलते हुए कहा था कि उसकी विफलता के कारण खाने की मिलावटी चीजें और तेल मिल रहा है. इन मिलावटी चीजों की वजह से लोगों को बहुत गंभीर बीमारियां हो रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |