खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेले- मंत्री श्री परमार ने 68वीं राज्यस्तरीय शालेय फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ कहा
शाजापुर
—-
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री Inder Singh Parmar के मुख्य आतिथ्य में आज शुजालपुर स्थित डॉ. शैलकुमार शर्मा स्टेडियम (अकोदिया रोड) में 68वीं राज्यस्तरीय शालेय फुटबॉल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में शाजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराजसिंह सिसोदिया, श्री अशोक नायक, शुजालपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती बबीता बेनीप्रसाद परमार, श्री विजय सिंह बैस, श्री कैलाश सोनी, श्री गोविंद मण्डलोई, श्री वीरेंद्र बागरी एवं श्री सुरेश मालवीय भी उपस्थित थे।
मंत्री श्री परमार ने प्रदेश के संभागो से राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आये खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। दुनिया में ओलंपिक तो 2800 वर्ष पूर्व शुरू हुए थे। हाल ही में हुई खुदाई में मिले स्टेडियम से पता चलता हैं कि हमारे देश में सामुहिक खेलो का चलन 5500 वर्षो से है। हमारे यहाँ सामुहिक खेल पहले भी होते थे।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री परमार ने कहा कि खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत माता का नाम रोशन करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री श्री परमार ने खेल ध्वज का आरोहण, खेल मैदान का पूजन एवं फुटबॉल को किक मार कर किया। इसके पूर्व खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। खिलाड़ियों एवं कोच को छात्रा कु. कनिष्का परमार ने खेल भावना के साथ खेल प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। स्पार्कल अकेडमी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
उल्लेखनीय हैं कि 68वीं राज्यस्तरीय शालेय फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया एवं स्कूल शिक्षा विभाग के उज्जैन संभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई हैं। यह प्रतियोगिता 20 से 24 सितंबर तक आयोजित होगी, इसमें 17 वर्ष आयुवर्ग (जूनियर वर्ग) के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभागिता करेंगे। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल, ग्वालियर, इन्दौर, जबलपुर, जनजातीय कार्य विभाग, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल एवं उज्जैन संभाग के लगभग 400 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं सहभागिता कर रहें है। राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता का अवसर मिलता है। इसके बाद राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को भारत सरकार खेल मंत्रालय के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। देश के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थी अपने राज्यों में सहभागिता कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त करते हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया देश में स्कूली खेलों के आयोजन, प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए भारत सरकार खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एक मात्र शीर्ष संस्था है। देश के सभी राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की कुछ शैक्षणिक इकाईयां, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया से सम्बद्ध है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा सम्बंद्ध इकाईयों के सहयोग से सम्पूर्ण देश में 3 आयु वर्गो में शालेय क्रीडा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers
#CMMadhyaPradesh #sports #game #football #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #shujalpur #MP