पोषण गतिविधियों का आयोजन, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर ने किया निरीक्षण

शाजापुर
——-
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान के मार्गदर्शन में गत दिवस विभिन्न पोषण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र गिरवर-1.2 में रांगोली के माध्यम से महिलाओं को प्रोटीन, विटामीन, खनिज-लवण, वसा आदि की उपयोगिता के बारे में समझाईश दी गई। साथ ही गांधी हाल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े के दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती कौशल्या श्रीमाली व संगीता यादव के नेतृत्व में पोषण प्रदर्शनी लगाई, जिसमें टेक होम राशन से बने व्यंजनों को विविध प्रकार से बनाने की विधि बताई, जिसका डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलधर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान व नगर पालिका अधिकारी डॉ. मधु सक्सेना ने अवलोकन किया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रो पर स्वच्छता संबंधी गतिविधी आयोजित कर शपथ ली गई।

इस अवसर पर आंगनवाडी केंद्रो पर पर्यवेक्षक श्रीमती प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर जामनेर के ग्राम निपानिया, हिसामुदीन लसुल्डीया गौरी व ढाबला हुसैन के आंगनवाड़ी केंद्रो पर पोषण माह के दौरान मंगल दिवस का आयोजन कर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता की समझाईश दी गयी।
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#wcd
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |