कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने खातेगांव विकासखंड में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिये

कलेक्टर श्री गुप्ता ने खातेगांव विकासखंड में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की
————-
पानी व्यर्थ बहाने वालों पर कार्यवाही करें, शतप्रतिशत घरों से जल कर की वसूली करें – कलेक्टर श्री गुप्ता
———
“जल जीवन मिशन” के स्त्रोतों के पास रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए
————–
सांसद/विधायक निधि, मनरेगा, नलजल योजना के कार्यों की समीक्षा समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
——–
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने खातेगांव विकासखंड में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा नगर पंचायत खातेगांव के साईं गार्डन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, एसडीएम खातेगांव श्रीमती प्रिया चंद्रावत, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती अर्चना टोकेकर, पीएचई, आरईएस विभाग के अधिकारी, ग्राम सचिव, जीआरएस, एडीओ, पीसीओ, नल जल योजना के ठेकेदार उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि वर्षा के जल के संचय के लिए ग्राम पंचायतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए। 04 हजार से ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों में कम से कम 80 घरों और 04 हजार से कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों में कम से कम 50 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए। खातेगांव विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में मियॉवाकी पद्धती से पौधा रोपण करें। पौधों की सुरक्षा के इंतेजाम किये जाये तथा आसपास तार फेंसिंग करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि “मेरी शाला सम्पूर्ण शाला” अभियान के तहत पंचायत माध्यमिक स्कूलों को गोद लें, जनभागीदारी से स्कूलों के लिए फर्नीचर उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि “मेरी शाला सम्पूर्ण शाला अभियान” सभी ग्राम पंचायतों में फरवरी 2025 तक पूर्ण कर लिया जाये। कलेक्टर श्री गुप्ता विकासखण्ड की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बोरीबंधान कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बोरीबंधान का कार्य 15 अक्टूबर तक कर लें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए जिन तालाबों में दिसम्बर तक पानी रहता है वहां यूजर्स ग्रुप के माध्यम से एवं निजी खेत तालाबों में मत्स्य पालन के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मत्स्य पालन को प्रमोट करें, इससे खेत तालाब बढ़ेगे और पानी का संचय भी होगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर अलग-अलग कार्य के लिए ई-केवायसी का कार्य किया जाता है, इसलिए पंचायत में जितने भी समग्र आईडी है सभी का ई-केवायसी का कार्य कर लें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि सोयाबीन फसल काटने के बाद एक माह का अभियान चलाएं और जिन खेतों की तार फैंसिंग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के पास लगी है उन्हें पीछे करें। जो नहीं मानते हैं पटवारी उनके खेत की नप्ती कर फैंसिंग को पीछे करवाए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने “नल जल योजना” की सतत् मॉनिटरिंग के निर्देश सचिव एवं रोजगार सहायक को दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि पानी को व्यर्थ बहाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करें। जिस गति से हम पानी का दोहन कर रहे हैं, भविष्य में हमें पानी नहीं मिलेगा। इसलिए जल जीवन मिशन के स्त्रोतों के पास रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जल कर की वसूली स्व सहायता समूह के माध्यम से करें। जल जीवन मिशन के तहत जल कर की शत प्रतिशत वसूली करें। एक बार योजना हेण्ड ऑवर होने के बाद सारे कार्य संबंधित पंचायत को ही करना है। कर वसूली के पैसों से ही पंचायत को योजना का संचालन करना है। जलकर नहीं वसूलने पर संबंधितों पर कार्यवाही की जायेगी। जल जीवन मिशन में सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, आंगनवाडी और अन्य शासकीय भवनों में भी कनेक्शन लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि लोक सेवा ग्यारंटी के तहत सचिव लम्बित आवेदनों का निराकरण करें। समय-सीमा में कार्य नहीं करने पर संबंधित सचिव पर फाइन लगाई जायेगी।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने विकासखण्ड खातेगांव में सांसद निधि, विधायक निधि और मनरेगा के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शासकीय भवनों पर रूफ टॉप सोलर लगवाना है। विकासखंड के सभी शासकीय भवनों की जानकारी जिला मुख्यालय से भेजे गए फॉर्म में भरकर शीघ्र भेजे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने खातेगांव विकासखण्ड में “जल जीवन मिशन” के तहत किये जा रहे कार्यो की योजनावार समीक्षा कर निर्देश दिये कि नल जल योजना में शतप्रतिशत कार्य होने पर ही योजना हैण्ड ओवर लें। योजना हैंड ओवर लेने से पहले चेक कर लें कि सड़क की मरम्मत अच्छे से होना चाहिए। काला पाइप लगभग तीन फीट नीचे होना चाहिए। नीला पाइप नहीं दिखना चाहिए, झोंनिंग हो गई हो, चेम्बर प्रॉपर बन गए हो, पहले घर से अंतिम घर तक समान प्रेशर से पानी मिल रहा हो तभी योजना हैंड ओवर लें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |