हरियाणा में कांग्रेस ने जाटों पर खेला बड़ा दांव, जानें किस जाति के कितने उम्मीदवार उतारे

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है. हरियाणा की सभी 90 सीटों पर पांच अक्टूबर को मतदान होना है. आठ अक्टूबर को नतीज आएंगे. सभी दल अपने अपने उम्मीदवार उतार चुके हैं. कांग्रेस 89 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है जबकि एक सीट उसने CPIM को दिया है. टिकट बंटवारे में पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा है.

कांग्रेस ने जाटों पर सबसे बड़ा दांव खेला है. वहीं पार्टी ने गैरजाटों का भी खास ख्याल रखा है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सबसे ज्यादा जाट उम्मीदवारों को टिकट दिया है. पार्टी ने चुनावी मैदान में 35 जाट कैंडिडेट उतारे हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर उसने ओबीसी को टिकट दिया है. 20 सीटों पर कांग्रेस ने OBC उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा पार्टी ने अन्य जातियों पर भी पूरा भरोसा जताया है.

कांग्रेस ने 17 सीटों पर अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इसके अलावा पार्टी ने पांच मुसलमानों को भी चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, पार्टी ने पंजाबियों का भी खास ध्यान रखा है. छह सीटों पर कांग्रेस ने पंजाबियों को टिकट दिया है. इसके अलावा पार्टी ने चार सीटों पर ब्राह्मण, दो सीटों पर बनिया, एक सीट पर राजपूत उम्मीदवार उतारे हैं.

किस जाति के कितने उम्मीदवार उतारे

जाति सीटों पर उम्मीदवार
जाट 35
ओबीसी 20
ब्राह्मण 4
बनिया 2
मुस्लिम 5
पंजाबी 6
राजपूत 1
अनुसूचित जाति (SC) 17
90

10 प्रमुख पार्टियां चुनावी मैदान में

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 10 प्रमुख पार्टियां चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी, कांग्रेस (89), आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है. वहीं, जेजेपी-एएसपी का गठबंधन है. इसमें JJP 70 तो आजाद समाज पार्टी (काशी राम) 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. INLD-BSP-HLP का गठबंधन है. INLD 52, बीएसपी 37 और हरियाणा लोकहित पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है. इसके अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तीन और सीपीआई पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान होना है. 12 सितंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी. 16 सितंबर पर्चा वासप लेने की तारीख है. 8 अक्टूबर को इसके नतीजे आएंगे. 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. चुनाव के बाद जननायक जनता पार्टी और सात निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर बीजेपी ने यहां गठबंधन की सरकार बनाई थी. बाद में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूट गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |