पंचायतों के विकास में महिला प्रतिनिधियों की भूमिका अहम हैं। ग्राम पंचायत बेहतर तरीके से कार्य क्रियान्वयन कर एक अलग पहचान स्थापित कर सकती है – संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने इंदौर में महिला पंचायत प्रतिनिधियों की जिला स्तरीय कार्यशाला में कहा

इंदौर
—–
*कार्यशाला को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालवीय, सीईओ श्री जैन ने भी संबोधित किया।

पंचायती राज अधिनियम के तहत महिला प्रतिनिधि विकास की नए आयाम लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, आवश्यकता है कि महिला प्रतिनिधि पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे आए। पंचायत के प्रतिनिधि पंच परमेश्वर की भूमिका में है। ग्राम पंचायत के विकास में महिला प्रतिनिधि किसी से कम नहीं है। यह बात संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने आज जाल सभागृह में आयोजित महिला पंचायत प्रतिनिधियों की एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए है। उन्होंने महिला पंचायत प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के विकास को और बेहतर तथा प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने के संबंध में प्रोत्साहित किया गया।
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकांत चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भरत पटेल, जनपद पंचायत देपालपुर अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पंवार, आईआईएम इंदौर फैकल्टी श्रीमती शानू मेहता सहित बड़ी संख्या में महिला पंचायत प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय ने कहा महिलाएं आज पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए जिले में लगातार प्रयास किये जा रहे है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन ने कार्यशाला के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा जिले के विकास की इकाई ग्राम पंचायत होती है। ग्राम पंचायत बेहतर विकास के साथ कार्य करते हुए सुदृढ़ विकास की अवधारणा को साकार करने में सक्षम है। उन्होंने महिला प्रतिनिधिगण से पंचायती राज के तहत प्रदत्त अधिकारों और अधिनियमों के माध्यम से बेहतर विकास को क्रियान्वित करने की बात कही।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भरत पटेल ने कहा पंचायती राज व्यवस्था के साथ महिला पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यालय में उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकांत चौधरी ने तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला अपराध, लैंगिक समानता तथा उनसे संबंधित वैधानिक प्रावधानों महिला सुरक्षा, कम्युनिटी पुलिसिंग, सायबर सुरक्षा सहित अन्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला में आईआईएम फैकल्टी श्रीमती शानू मेहता ने बहुत ही सहज उदाहरणों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता विकास के संबंध में अपनी बात रखी। कार्यालय में वित्तीय साक्षरता समावेशन, बैंकिंग कार्य, पंचायतों से संबंधित विभिन्न पोर्टल, ऑनलाइन कार्यों, सतत विकास लक्ष्यों, जीपीडीपी, स्वच्छता ही सेवा 2024 स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान में पंचायतों की भूमिका विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यालय में विभिन्न ग्राम पंचायतों की सरपंच गण द्वारा उनके क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यशाला में अतिथिगण का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त विकास एवं परियोजना अधिकारी श्री अनिल पंवार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन श्री संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला पंचायत प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित थे।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |