क्यों तमाम कोशिशों के बावजूद ग्रेटर नोएडा क्रिकेट स्टेडियम का ग्राउंड नहीं सूख रहा?

ग्रेटर नोएडा का क्रिकेट स्टेडियम चर्चा में है. पिछले कुछ दिनों से इस स्टेडियम को लेकर बातें इसलिए हो रही हैं क्योंकि यहां पर अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इकलौते टेस्ट में बारी-बारी से हर दिन का खेल रद्द हो रहा है. टेस्ट मैच में पहले 3 दिन का खेल अब तक रद्द हो चुका है. पहले 2 दिन का खेल गीले मैदान की वजह से नहीं हो सका तो तीसरे दिन बारिश ने खेल होने के आसारों पर पानी फेर दिया. ऐसा नहीं है कि टेस्ट मैच को कराए जाने की कोशिशें नहीं की गई. पहले दो दिन बारिश के रुकने पर ग्राउंड्समैन ने हर संभव कोशिश की, हर वो तरीका आजमाया, ताकि खेल हो सके. लेकिन, ग्राउंड को सुखाने के उनके सारे तरीके और हथकंडे बेकार गए. ऐसे में सवाल है कि आखिर ग्रेटर नोएडा क्रिकेट स्टेडियम का ग्राउंड सूख क्यों नहीं रहा?

ग्राउंड को सूखाने के लिए क्या-क्या ना किया?

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि ग्राउंड्समैन ने ग्राउंड को सूखाने के लिए किया क्या-क्या था? पहले तो उन्होंने ग्राउंड के गीले एरिया को पंखे से सुखाने की कोशिश की. सिर्फ उससे ही बात नहीं बनती दिखी तो उन्होंने ग्राउंड को खोद भी दिया. उन्होंने ग्राउंड के उस भाग को खोदा जो गीले थे. ऐसा इसलिए किया ताकि वहां किसी दूसरे जगह से सूखी सतह लाकर लगा सकें. ग्राउंड्समैन ने नेट प्रैक्टिस एरिया से सूखी सतह लाकर मिडफील्ड पर लगाई भी. लेकिन, हालात उससे भी इतने बेहतर नहीं बने कि खेल कराया जा सके.

क्यों नहीं सूख रहा ग्राउंड?

अब जान लीजिए कि ग्रेटर नोएडा क्रिकेट स्टेडियम का ग्राउंड आखिर सूख क्यों नहीं रहा? दरअसल, ग्राउंड का जो आउटफील्ड है उसकी सतह रेतीली नहीं है, जिसकी वजह से वहां पर पानी ज्यादा देर तक ठहर रहा है. ये ग्राउंड के गीले रहने की एक वजह है. दूसरी वजह उतने बड़े कवर का ना होना भी है, जिससे पूरे ग्राउंड को ढका जा सके. इसके अलावा सुपर सॉपर, जिससे ग्राउंड को सुखाया जाता है, उसका एक्स्ट्रा ना होना भी ग्रेटर नोएडा में गीले ग्राउंड की एक बड़ी वजह है.

इस बीच BCCI से जो सहयोग बन सकता है ACB को वो पूरा मिला. BCCI ने दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम से क्यूरेटर उपलब्ध कराए, जिन्होंने ग्रेटर नोएडा जाकर ग्राउंड को तैयार करने में मदद की. लेकिन, लगता नहीं कि इसका भी कुछ खास फायदा मिलता दिखा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |