‘हर तरफ खौफ और अफरातफरी…’ ईरान-इजरायल जंग के बीच दुबई में फंसीं पीवी सिंधु, एयरपोर्ट का मंजर सुन कांप जाएंगे आप

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग शुरू हो चुकी है और इसका असर खाड़ी के कई देशों में पहुंच गया है. लगातार बरस रही मिसाइलों और बम के धमाकों के कारण ईरान और इजरायल के अलावा आस-पास के देशों में भी हवाई यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है, जिसके चलते अलग-अलग एयरपोर्ट्स में कई लोग फंस गए हैं. यूएई में स्थिति दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है, जिसे बंद कर दिया गया है और हजारों की संख्या में लोग फंस गए हैं. इनमें ही भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी हैं, जो एक टूर्नामेंट के लिए ब्रिटेन जा रही थीं लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दुबई में फंस गईं.

कई हफ्तों की धमकियों के बाद इजरायल और ईरान ने शनिवार 28 फरवरी की सुबह ईरान पर अंधाधुंध हमले कर दिए. इन हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर मिसाइल बरसा दीं. मगर ईरान ने इसके अलावा UAE समेत उन देशों को भी निशाना बना दिया, जहां अमेरिकी सेना के बेस मौजूद हैं. इसके चलते उसने दुबई के ऊपर भी मिसाइल दागीं, जिन्हें UAE की सेना ने ध्वस्त कर दिया.

दुबई एयरपोर्ट पर फंसी सिंधु

मगर इसका असर ये हुआ कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा. दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक के अचानक बंद होने के कारण यहां हजारों यात्री फंस गए, जो अलग-अलग देशों को जा रहे थे. भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट शटलर सिंधु भी इनमें से एक रहीं, जो अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर ही फंस गई. वो ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के बर्मिंघम जा रही थीं.

सोशल मीडिया पर बताया हाल

सिंधु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में जानकारी शेयर की और खौफनाक मंजर को भी बयां किया. सिंधु ने बताया कि वो और उनकी पूरी टीम सुरक्षित हैं लेकिन सब डरे हुए हैं क्योंकि उन सबको मिसाइलों की और उन्हें ध्वस्त करने की आवाजें सुनाई दे रही हैं. उन्होंने ने साथ ही बताया कि इस जंग के जैसे वीडियो सामने आ रहे हैं, उससे भी लोग परेशान हैं और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची हुई है. सिंधु ने इसे आज के दौर की दुखद हकीकत बताते हुए हालात के जल्द सुधरने की उम्मीद भी जताई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |