थाना मकड़ोन पुलिस ने किया गया अज्ञात चोरी की घटनाओ का खुलासा

▪️ थाना मकड़ोन पुलिस ने किया गया अज्ञात चोरी की घटनाओ का खुलासा।
▪️ पृथक–पृथक तीन अपराधो में दो आरोपी गिरफ्तार।
▪️प्रथम अपराध में आरोपी से नगदी 17,500 रू, द्वितीय अपराध में आरोपी से सीड ड्रिल (बीज बोने का यंत्र) व तृतीय अपराध में आरोपी से एक मोटर साइकिल की बरामद।
▪️कुल मश्रुका कीमती करीब 1,27,500 रू का बरामद।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में संपत्ती संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना माकड़ोन पुलिस ने विगत दिनों घटित तीन चोरी की बड़ी घटनाओ का खुलासा करते हुए थाना माकड़ोन के अप क्र 245/24 धारा 457,380 भादवि मे आरोपी जैकी पिता रामप्रसाद उम्र 37 वर्ष निवासी मक्सी रोड़ थाना पंवासा जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से 17,500 रुपये नगदी जप्त किये गये है ।
साथ ही थाना मकड़ोन पर संदेही मदन पिता बने सिंह निवासी ग्राम बहादुर खेड़ा से संदेह के आधार पर पूछताछ करते चोरी का अपराध करना स्वीकार किया आरोपी के द्वारा थाना माकड़ोन के अपराध क्रमांक 171/24 धारा 379 भादवि में मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। जिसे पहले जप्त किया जा चुका है, साथ ही थाना राघवी से वर्ष 2023 में चुराई हुई बीज बोने का यंत्र सीड ड्रील कीमत करीब 90,000/- रु को जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना माकड़ोन पर इस्तागासा क्रमांक 02/ 24 धारा 36,106, 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी मदन सिहं का दो दिन का पुलिस रिमांड लेकर चोरी के अन्य अपराधों में पूछताछ की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उनि प्रदीप सिंह राजपूत , उनि लालचंद शर्मा, सउनि शांतिलाल राजपूत, प्र.आर विरेन्द्र द्विवेदी, प्र.आर ओमप्रकाश जाधव, आर कृपाशंकर शर्मा, आर राजेन्द्र सिहं, आर सुनिल, आर कुन्दन सिहं,आर हरिओम,सैनिक अभिषेक सिहं, रमजान, बहादुर व भंवर लाल की सराहनीय भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #ujjainpolice #उज्जैन #ujjain #mppolice

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |