बाछड़ा समुदाय का कोई भी बालक, बालिका शाला में प्रवेश से वंचित ना रहे, बालक, बालिकाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास करें- नीमच कलेक्‍टर ने कहा

नीमच
🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷
बाछड़ा समुदाय के गांवों में शिक्षकगण एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी शाला त्‍यागी बालक, बालिकाओं को शाला में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें। कोई भी प्रवेश से वंचित ना रहे। यह बात कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को आयुष भवन नीमच में बाछड़ा बाहुल्‍य ग्रामों के शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा शिक्षा व महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के संयुक्‍त प्रशिक्षण को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.शर्मा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री टी.सी. मेहरा भी उपस्थित थे।
इस प्रशिक्षण में कलेक्‍टर ने बाछड़ा समुदाय के सभी ग्रामों में युवक, युवतियों को स्‍वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस समुदाय के युवाओं को स्‍वरोजगार से जोड़ने के लिए उनकी जो भी समस्‍याएं हैं, उनका समाधान किया जाए। शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओें को इन गांवों का सर्वे कर, जानकारी संकलित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
#wcddeptmp
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |